कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड

राजस्थान के कोटा से सुसाइड की आने वाली खबरें परेशान करने वाली हैं. यहां एक और कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है. शनिवार देर रात बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले कोचिग छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घरवालों को जब छात्र के सुसाइड की सूचना मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

छात्र करीब 2 साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा जे ईई की तैयारी कर रहा था. छात्र के सुसाइड की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र महावीर नगर इलाके में करीब 2 साल से एक पीजी में रह रहा था. फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में पीजी संचालक से जानकारी ली है. वहीं छात्र के घरवालों ने पुलिस ने सूचना कर दी गई. घरवालों के आने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया जाएगा. महावीर नगर थाना अधिकारी महेंद्र मारू ने बताया कि घटना को लेकर घरवालों को सूचना कर दी गई है. मौके से कोई नोट पुलिस को फिलहाल नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.

हैरान करने वाली बात है कि पुलिस को पहली जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन छात्र के कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. ऐसे में छात्र के घरवालों को भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया है.

नहीं बंद हो रहा सुसाइड का गेम

कुछ समय पहले कोटा जहां छात्रों की सफलताओं का सेंटर हुआ करता था वह अब सुसाइड हब बनता नजर आ रहा है. आए दिन कोटा से सुसाइड की खबरें छात्रों, उनके परिवारवालों और आने वाले समय में कोटा में तैयारी करने के लिए जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी समस्या है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट का ऐलान     |     Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली पर स्कूल संवारने का दबाव     |     UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले     |     Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप, केस दर्ज     |     Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS होम ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात     |     Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश को किया नाकाम, तीन गिरफ्तार     |     Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत     |     Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट     |     Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर और विदेशी फंडिंग की जांच तेज     |     Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरों में भागे लोग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें