120 रुपए के लिए हत्या! हलवाई ने बच्चों से नाश्ते का पैसा मांगा, घरवालों ने पीट-पीटकर मार डाला

ग्वालियर में एक हलवाई को नाश्ते के रुपए मांगना इतना भारी पड़ गया. महज 120 रुपए के नाश्ते के भुगतान को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने हलवाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद से ही पूरे इलाके दहशत फैल गई. वहीं, घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले में मृतक के भाई की शिकायत की आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मुरार के सिंहपुर रोड इलाके में रामबरन पाल नाश्ते की दुकान चलाते थे. दोपहर के समय कुछ बच्चों ने जाकर दुकान पर नाश्ता किया और उसके बाद वह बिना पैसे दिए ही जाने लगे. इसी को जब हलवाई रामबरन ने नाश्ते के रुपए मांगे तो सभी बच्चे वहां से भागने लगे, लेकिन रामबरन और उसके भाई ने दो बच्चों को पकड़कर उन्हें डांट दिया. इस बीच दोनों बच्चों ने अपने घरवालों को फोन कर दिया और कुछ देर बाद इन बच्चों के घरवाले हवलाई की दुकान पर पहुंच गए.

घटना के बाद फरार हुए तीनों आरोपी

बच्चों के घरवालों के पहुंचने से पहले ही रामबरन दुकान से अपने घर जा चुका था, जिसके बाद बच्चों के परिजन रामबरन के घर जा पहुंचे. जहां उसे लात-घूसों से जमकर पीटा. आरोपियों ने हलवाई रामबरन को तब तक पीटा, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया. इसके बाद मौका मिलते सभी आरोपी मौके से भाग निकले. परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल रामबरन को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. मुरार पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर उम्मीद पाल, भान सिंह पाल सहित एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. वहीं, पूरे मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें     |     पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”     |     तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”     |     वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप     |     NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”     |     राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी     |     पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे     |     उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज     |     उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर     |     ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें