इजरायल को 10 साल बाद मिला अपने सैनिक का शव, 2014 की जंग में गई थी जान

गाजा-इजराइल युद्ध विराम के बीच IDF ने बताया कि हाल ही में गाजा पट्टी में एक गुप्त अभियान में उसने सैनिक स्टाफ सार्जेंट ओरोन शॉल का शव या अवशेष बरामद किए है. ओरोन शॉल को 2014 की इजराइल-हमास जंग में हमास ने मार दिया था. शव को बरामद करने का अभियान IDF और शिन बेट सुरक्षा एजेंसी ने मिलकर चलाया था, जिसमें नौसेना की शायेत 13 कमांडो इकाई और सैन्य खुफिया निदेशालय कई खास यूनिट शामिल थी. IDF ने यह जानकारी नहीं दी है कि ऑपरेशन कब हुआ या गाजा के किस हिस्से में शव मिला है.

ओरोन शॉल के शव को वापस इजराइल लाया गया है और अबू कबीर फोरेंसिक संस्थान पहचान के लिए भेजा गया. जांच के बाद शाऊल के परिवार को सूचित किया गया. 20 जुलाई, 2014 को युद्ध के दौरान गोलानी ब्रिगेड की 13वीं बटालियन के सैनिकों ने M-113 बख्तरबंद कार्मिक व्हीकल में गाजा शहर के शेजाया पड़ोस में एंट्री ली. उनकी APC पड़ोस की एक संकरी गली में फंस गई और इसे निकालने की कोशिश के दौरान ही हमास लड़ाकों ने एंटी-टैंक मिसाइलों से हमला कर दिया.

मारे गए थे 7 सैनिक

हमास के इस हमले में सिर्फ ओरोन शॉल की मौत नहीं हुई थी, उनके साथ सात अन्य इजराइली सैनिकों की भी मौत हुई थी. शॉल की मौत के बाद उसके शव हमास के लड़ाके अपने साथ ले गए थे.

2014 गाजा हमास युद्ध

2014 वाला युद्ध भी गाजावासियों के लिए कम भयानक नहीं था. 50 दिनों तक चले इस युद्ध में करीब 2,251 फिलिस्तीनी मारे गए, माना जाता है कि उनमें से 1,462 नागरिक थे. जिनमें 551 बच्चे और 299 महिलाएं शामिल थीं. इसके अलावा 66 इजराइली सैनिक और एक बच्चे सहित पांच इजराइली नागरिक भी मारे गए. कुल मिलाकर, संघर्ष के दौरान 11,231 फिलिस्तीनी घायल हुए, जिनमें 3,540 महिलाएं और 3,436 बच्चे शामिल थे. इनमें से लगभग एक तिहाई बच्चों को अपनी चोटों के परिणामस्वरूप जीवन भर विकलांगता का सामना करना पड़ेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट का ऐलान     |     Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली पर स्कूल संवारने का दबाव     |     UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले     |     Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप, केस दर्ज     |     Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS होम ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात     |     Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश को किया नाकाम, तीन गिरफ्तार     |     Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत     |     Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट     |     Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर और विदेशी फंडिंग की जांच तेज     |     Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरों में भागे लोग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें