श्रीलंका में फेमस भारतीय हाथी की मौत पर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे ने जताया शोक

एशिया में सबसे विशाल माने जाने वाले 69 साल के फेमस भारतीय हाथी की सोमवार को मृत्यु हो जाने पर श्रीलंका  में शोक है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने निर्देश दिया है कि हाथी के शव को भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाए और इसे राष्ट्रीय संपत्ति के तौर पर नामित किया जाए। भारत के मैसूर में पैदा हुआ नादुंगमुवे राजा नामक ये हाथी लगातार 11 साल से हर साल अगस्त में कैंडी में प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर के वार्षिक उत्सव में भगवान बुद्ध के दांत के अवशेष के मुख्य बक्से को ले जाता था।

हाथी की मृत्यु देश के गंपाहा जिले में हुई। राष्ट्रपति राजपक्षे ने हाथी राजा की मृत्यु पर शोक जताया है। राजपक्षे ने ट्वीट कर कहा कि आपने टेंपल ऑफ टूथ के अवशेष वाले बक्से को ले जाने के अपने सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय और विदेशी जनता दोनों का दिल जीता। आपने पवित्र बक्से की यात्रा से पुण्य कमाया है। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

राजा को एशिया का सबसे बड़ा हाथी माना जाता था। हाथी के मालिक डॉ हर्ष धर्मविजय ने कहा कि हाथी के अंतिम संस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी। हाथी 10।5 फुट लंबा था। राष्ट्रपति राजपक्षे के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने निर्देश दिया है कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हाथी के शरीर को संरक्षित किया जाए और इसे राष्ट्रीय संपत्ति का नाम दिया जाए। मैसूर के महाराज ने अपने एक रिश्तेदार की लंबी बीमारी का इलाज करने के लिए यहां पास में एक स्थानीय भिक्षु को उपहार में हाथी के दो बच्चे दिए थे और राजा उन्हीं में से एक था। श्रीलंका को उपहार में दिए गए दूसरे हाथी के बच्चे नवम राजा की 2011 में मृत्यु हो गई थी। नवम राजा कोलंबो में गंगारामया मंदिर के जुलूस में पवित्र अवशेष ले जाया करता था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव     |     Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडोजर     |     CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया परचम     |     River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा     |     Balrampur News: बलरामपुर में लापता महिला का शव कुएं में मिला; इलाके में सनसनी, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस     |     Ambikapur News: अंबिकापुर में अतिक्रमण हटाने का भारी विरोध; उड़नदस्ता टीम के साथ बदसलूकी, फिर शुरू हुई कार्रवाई     |     Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में बड़ा आईईडी ब्लास्ट; डीआरजी (DRG) के 3 जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल     |     Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों को बड़ा लाभ     |     Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं     |     Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग में रंगेगा शहर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें