Iran Nuclear Row: ‘परमाणु हमारी पूंजी, ताकत नहीं छोड़ सकते’; पीस डील के बीच मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान

पीस डील पर बातचीत के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामनेई ने बड़ा बयान दिया है. फारस की खाड़ी के आजादी दिवस पर जारी बयान में मुज्तबा ने परमाणु को ईरान की पूंजी बताया. मुज्तबा खामनेई ने कहा कि शैतान अमेरिका होर्मुज के जरिए हम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. हम अपनी ताकत किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने परमाणु के साथ-साथ मिसाइल और ड्रोन हथियारों को ईरान की पूंजी करार दिया है.

मुज्तबा ने आगे कहा कि ईरान को बचाने के लिए हजारों लोगों ने शहादत दी है. ऐसे में हम झुक नहीं सकते हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान की ताकत है. हम इसे बचाए रखेंगे. उन्होंने पर्शियन गल्फ को भगवान का आशीर्वाद और विदेशी लालच का निशाना बताया. उन्होंने कहा कि पर्शियन गल्फ एक ऐसा आशीर्वाद है जो सिर्फ पानी के एक हिस्से से कहीं ज़्यादा है, इसने हमारी पहचान और सभ्यता का एक हिस्सा बनाया है.

होर्मुज स्ट्रेट को बताया अहम

मुज्ताबा ने कहा, “देशों के बीच एक कनेक्टिंग पॉइंट होने के अलावा, इसने ओमान सागर के जरिए ग्लोबल इकॉनमी के लिए एक जरूरी और अनोखा रास्ता बनाया है. इस स्ट्रेटेजिक एसेट ने पिछली सदियों में कई ‘शैतानों’ के लालच को जगाया. यूरोपियन और अमेरिकन विदेशियों के बार-बार हमले, जिससे इस इलाके के देशों में असुरक्षा, नुकसान और कई खतरे पैदा हुए हैं. यह पर्शियन गल्फ इलाके के लोगों के खिलाफ दुनिया की घमंडी ताकतों की खतरनाक साज़िशों की बस एक झलक है. इसका सबसे नया उदाहरण महान शैतान (अमेरिका) का ‘तलवार लहराना’ है.

परमाणु हमारी पूंजी, इसकी रक्षा करेंगे

मुज्ताबा ने कहा कि आज ईरानी राष्ट्र ने सिर्फ उन लाखों लोगों को नहीं जगाया है, जो जियोनिज्म और खून के प्यासे अमेरिका के खिलाफ संघर्ष में अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं. बल्कि इस्लामिक उम्माह एकजुट है, 90 मिलियन बहादुर और नेक ईरानी देशवासी देश के अंदर और बाहर, अपनी पहचान पर आधारित, आध्यात्मिक, मानवीय, वैज्ञानिक और औद्योगिक क्षमताओं के साथ-साथ बुनियादी और आधुनिक टेक्नोलॉजी (नैनो और बायो से लेकर न्यूक्लियर और मिसाइल तक) को अपनी राष्ट्रीय पूंजी मानते हैं. वे इनकी रक्षा वैसे ही करेंगे जैसे वे अपने जल, जमीन और हवाई बॉर्डर की रक्षा करते हैं.

अमेरिका नहीं कर सकता है इलाके की रक्षा

मुज्ताबा खामनेई ने ईरान के पड़ोसी देश और अमेरिका के अलाय देश के लिए कहा, “यह साफ़ है कि खोखले अमेरिकी ठिकानों में अपनी सुरक्षा देने की भी ताकत नहीं है, इलाके के लोगों और अमेरिका-भक्तों को सुरक्षा की कोई उम्मीद देना तो दूर की बात है. भगवान की कृपा से, फारस की खाड़ी इलाके का उज्ज्वल भविष्य अमेरिका के बिना होगा, जो अपने देशों की तरक्की, आराम और भलाई के लिए समर्पित होगा.”

उन्होंने आगे कहा कि हम फारस की खाड़ी और ओमान सागर के पार अपने पड़ोसियों के साथ एक जैसी किस्मत शेयर करते हैं. मुज्ताबा खामनेई ने अपने इस बयान में साफ किया है कि उनकी दुश्मनी अमेरिका और इजराइल से और पड़ोसी सुन्नी देशों के साथ वह दोस्ती चाहते हैंं. अब उनके इस बयान पर अमेरिकी और सुन्नी देशों की प्रतिक्रिया का सभी को इंतजार है. खामनेई के इस बयान ने ये साफ कर दिया है कि ईरान अमेरिका की शर्तों के आगे नहीं झुकने वाला है और वह परमाणु और होर्मुज मुद्द पर अटल है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें