Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव

अंबाला: पुलिस और पशु तस्करों के बीच अंबाला में शुक्रवार रात मुठभेड़ हुई. इस दौरान रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक (राहगीर) की गोली लगने से मौत हो गई. मामला गांव टूंडला मोड़ के पास की है. घटना रात के 2 बजे के आसपास की है. युवक जब बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पूरी करके अपने घर जा रहा था, इसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिसः अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत पुलिस की गोली से हुई है या पशु तस्कर की गोली से. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है. वहीं युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक के परिजनों से अनिल विज ने की मुलाकातः हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने युवक गुरप्रीत सिंह की मौत के मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश अम्बाला एसपी को दिए. विज ने शनिवार सुबह अंबाला छावनी सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को इस मामले में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

अनिल विज ने अंबाला एसपी को दिए सख्त निर्देश: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही एसपी को फोन मिलाते हुए मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दोरान उन्होंने बताया कि “रात्रि में गौ तस्कर थे जो कि गौ लेकर जा रहे थे. जैसे ही तस्करों को पता लगा कि हमारे पीछे पुलिस की दो गाड़ियां लगी है. आरोपियों ने गोलियां चलाई जो कि उनके हलके के गांव गरनाला निवासी युवक गुरप्रीत सिंह को लगी. पोस्टमार्टम में यह साफ होगा कि गोली किसकी लगी है. इस मामले में अंबाला एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए.”

क्या है मामलाः दो युवक रात 1 से 2 बजे के बीच काम कर अपने घर की ओर वापस जा रहे थे कि अचानक जब वो गांव टूंडला के मोड़ के पास पहुंचे तो गोलियां चलने की आवाज आई. मृतक युवक के साथी लाली ने देखा कि तीन गाड़ियां आ रही है जिसमें एक बोलेरो और दो पुलिस की है. पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो रही थी इसी बीच बाइक चला रहे युवक को गोली लगी और कुछ दूर जाकर बाइक नीचे गिर गई .गोली लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

क्या है बोले पुलिस अधिकारीः अंबाला कैंट डीएसपी रमेश कुमार ने मीडिया को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि “पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मृतक को गोली किसकी लगी है. मामले की जांच की जा रही है. गौ तस्करों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है.” हालांकि पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार को नोटिस     |     Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति को पता चला तो खुला राज     |     Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस     |     Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार     |     Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला गैंग दबोचा     |     Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव     |     Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव     |     Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडोजर     |     CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया परचम     |     River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें