राज ठाकरे पर कसेगा शिकंजा, इस मामले में दर्ज हो सकता है केस

मुंबई: एमएनएस (MNS) नेता राज ठाकरे (Raj Thackeray) हमेशा बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखते हैं. बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र (Maharashtra) की सरकार को लगातार निशाने पर ले रहे राज ठाकरे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक राज ठाकरे पर आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है.

लहराई थी तलवार
दरअसल राज ठाकरे ने मंगलवार को एक जनसभा के दौरान तलवार लहराई थी. आपको बता दें कि इससे पहले मोहित कंबोज, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख, वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है.

राज्य सरकार को दिया था अल्टीमेटम
बता दें कि राज ठाकरे ने राज्य सरकार से 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए कहा है. ठाकरे ने एमएनएस (MNS) समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि अगर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए, तो उनकी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा बजाना शुरू कर देंगे.

राज ठाकरे ने मंगलवार की रैली में कहा, ‘अगर राज्य सरकार ने कार्रवाई नहीं की और सभी लाउडस्पीकरों को नहीं हटाया, तो फिर उन्हें या उनकी पार्टी को आगे की कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए’.

बता दें कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर राज ठाकरे, लगातार उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की अगुवाई वाली सरकार पर हमलावर हैं. राज ठाकरे हिंदुत्व के मुद्दे पर भी शिवसेना (Shiv Sena) को निशाने पर ले रहे हैं.

कोई हमें हिंदुत्व पर ज्ञान न दे: शिवसेना
इस बीच राज्य सभा सांसद और शिव सेना नेता संजय राऊत (Sanjay Raut) ने कहा है कि किसी को भी हिंदुत्व के मामले में हमें ज्ञान देने की जरूरत नहीं है. हिंदुत्व शिवसेना के खून में है, यह शिवसेना के रगों में बहता है. जब-जब हिंदुत्व पर हमला हुआ है तब बीजेपी सामने नहीं थी बल्कि हम थे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के 11 लोग डूबे     |     Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला धावा     |     Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55% ट्रैफिक होगा कम     |     Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- ‘देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है या बंदूक की नली में’     |     Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी आस्था की डुबकी     |     Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार     |     Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की जीत, TMC की जमानत जब्त     |     Raigad Scorpio Accident: अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; सतारा के 8 युवकों की मौत की आशंका     |     Divya Sharma Case: पूर्व जिला जज की बहू दिव्या शर्मा मौत मामला; आज सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जिला अदालत में महासुनवाई     |     Weather Update: आज से शुरू हुआ ‘नौतपा’, दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें