राखी ने बिग बॉस 15  में की पति रितेश की मुंह दिखाई 

मुंबई । बिग बॉस 15  में अपने पति रितेश की मुंह दिखाई करने के बाद हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने कहा है कि घर से बाहर निकलने के बाद रितेश अब सिर्फ उनके अच्छे दोस्त  हैं।राखी सावंत सोशल मीडिया  पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों राखी जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं। हाल ही में राखी सावंत ने बिग बॉस 15 और अपने पति रितेश के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि रितेश के साथ अब सिर्फ उनका दोस्ती का रिश्ता है।
राखी से जब उनके एलिमिनेशन के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘मेरा दिल टूट गया था और लग रहा था जैसे खून शरीर में जम गया है। मैं भगवान से सवाल कर रही थी औरर इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रही थी कि जनता ने मुझे वोट नहीं किया है। मैंने दर्शकों का इतना मनोरंजन किया। कॉमेडी लुक, हॉरर लुक, और भगवान जाने क्या। यह अच्छा बहाना नहीं है कि जनता ने मेरे लिए वोट नहीं किया है।’ड्रामा क्वीन ने कहा, ‘वे डरते थे कि मैं पैसे वाले बैग को लेकर भाग जाऊं। सच कहूं तो मैंने इस शो को सबसे ज्यादा मनोरंजन का कंटेंट दिया। चाहे सीजन 14 हो या 15 और हां, मेरी कॉमेडी सस्ती नहीं है। अगर मेरी कॉमेडी सस्ती है तो ओटीटी गायब हो जाना चाहिए। वे ओटीटी पर क्या दिखा रहे हैं- सेक्स, गाली-गलौज, वगैरह वगैरह? मैं ‘बिग बॉस 15 के फिनाले में आने की हकदार थी। क्या रश्मि देसाई, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी ने मुझसे बेहतर किया?’ तेजस्वी की जीत पर राखी ने कहा कि मैं उसके लिए खुश हूं, लेकिन मैं जीतना चाहती थी। उन्होंने आगे कहा कि मैं करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के भी खिलाफ नहीं हूं।
उन्होंने कहा कि वाइल्डकार्ड क्यों नहीं जीत सकते? अगर वाइल्डकार्ड जीतने के लिए नहीं हैं, तो मुझे पहले दिन से ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर रख दो। मैं तुम्हें अपने असली रंग दिखाती हूं।रितेश के साथ अपने करंट स्टेटस को लेकर भी उन्होंने बात की। राखी सावंत ने कहा, अभी इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती। अभी हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। जब उनसे सवाल किया या घर के अंदर क्या थे, तो उन्होंने कहा पति-पत्नी। राखी ने कहा कि मैं अभी कुछ भी नहीं बोल पाउंगी। बहार निकलने के बाद हम दोस्त हैं। कुछ कानूनी मामलों को सुलझाना है, और वो उसी में लगा है। सबने कहा मेरा भाडे का पति। लोगों को कुछ भी कहने दो। भाडे का तो भाडे का। उसमें क्या? लेकिन उम्मीद हैं कि सब कुछ अच्छा होगा। ‘बिग बॉस 15’ पार्टी में सलमान खान ने मुझसे वजन कम करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा थी कि  वह मुझे अच्छा काम और अच्छा गाना देंगे। इसलिए, मैं खूब कसरत कर रही हूं। शमिता और शिल्पा शेट्टी की तरह ग्लूटेन फ्री खाना खा रही हूं।
बता दें कि राखी सावंत बॉलीवुड की वो ‘ड्रामा क्वीन’ हैं जो अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं. राखी सवालों के बखूबी से जवाब देती हैं। राखी की स्ट्रगल की कहानी कौन नहीं जानता, अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह आज भी दिन रात मेहनत कर रही हैं। राखी अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में रहीं, लेकिन सालों तक उन्होंने अपने पति रितेश  की मुंह दिखाई नहीं की।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? ‘भारत की परंपरा’ का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवाब; जानें संघ का पूरा रुख     |     तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी     |     Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज     |     Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में महिला के साथ बड़ा फ्रॉड; ऐसे फंसाया जाल में     |     राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा ‘भारत रत्न’; कहा- बहुजन समाज के लिए यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि     |     ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा बकाया DA, जानें किसे कितना होगा फायदा     |     Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, ‘साइलेंट किलर’ गैस ने ली 4 की जान; पुंगनूर की दिल दहला देने वाली घटना     |     Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतदान; देखें असम, केरल और तमिलनाडु का पूरा शेड्यूल     |     Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स वरना…     |     UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से गरमाई सियासत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें