बबीता फोगाट बनी कंगना रनौत के ‘लॉक अप’ की चौथी कंटेस्टेंट

कंगना रनौत  के आगामी कैप्टिव रियलिटी शो ‘लॉक अप’ बैडएस जेल अत्याचारी खेल’ ने अपने चुनौतीपूर्ण फॉरमेट से सभी को चौंका दिया है. कंटेंट क्वीन एकता आर कपूर  27 फरवरी से भारतीय दर्शकों के लिए इस निडर रियलिटी शो को ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम करने के लिए तैयार हैं. हर कोई कंटेस्टेंट के खुलासे का इंतजार कर रहा है, ऐसे में मेकर्स ने अब ‘लॉक अप’ के चौथे सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट की घोषणा कर दी है. टीवी अभिनेत्री और मॉडल निशा रावल, इंटरनेट सेंसेशन पूनम पांडे, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत पहले तीन प्रतियोगियों के नाम की घोषणा करने के बाद, अब ये पुष्टि हो गई है कि कुश्ती चैंपियन बबीता फोगाट इस बहुप्रतीक्षित शो की नई कैदी हैं.

बबीता फोगाट ने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला कुश्ती में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवशाली महसूस करवाया था. उन्होंने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल और 2012 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल जीता और बाद में 2019 में राजनीति में कदम रखा. उनकी वास्तविक जीवन की कहानी ने बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘दंगल’ बनाने के लिए प्रेरित किया क्योंकि वो लाखों लोगों के लिए एक आइकन बन गईं हैं.

‘लॉक अप’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं बबीता फोगाट

बबीता फोगाट ने शेयर करते हुए बताया कि, “मैं ‘लॉक अप’ जैसे शो में आने के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने कभी ऐसा शो नहीं किया है जो 24 घंटे तक लाइव हो. इसलिए मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश और उत्साहित भी हूं. इस शो से लोगों को पता चलेगा कि मैं क्या हूं. पहले दर्शक मुझे फिल्म ‘दंगल’ से जानते हैं. इसलिए, अब लोगों को मेरे वास्तविक व्यक्तित्व, मेरी पसंद और नापसंद के बारे में पता चल जाएगा और मैं एक व्यक्ति के रूप में अपने वास्तविक जीवन में कैसी हूं, ये पता चलेगा.”

27 फरवरी से लाइव स्ट्रीम होगा ये शो

ये शो 27 फरवरी 2022 में प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है. ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर इस शो को अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर 24×7 लाइव स्ट्रीम करेंगे और दर्शकों को प्रतियोगियों के साथ सीधे बातचीत करने की भी अनुमति देंगे. बाकी बचे हुए सुपर-कॉन्ट्रोवर्शियल सेलिब्रिटी प्रतियोगियों को जल्द ही दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा, जो पहली बार उनके साथ बातचीत भी कर सकते हैं और शो का एक अनूठा हिस्सा बन सकते हैं और यहां तक ​​कि ‘लॉक अप’ मेटावर्स में शो का अनुभव भी कर सकते हैं. ‘लॉक अप’ 27 फरवरी, 2022 से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर लाइव स्ट्रीम होगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें