भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और सरकारी योजनाओं में हो

भोपाल। मप्र कांग्रेस सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया और मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, महामंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान और विधायक कुणाल चौधरी, सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक योगेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार की कारगुजारियों और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार जिला स्तर पर आरटीआई लगाकर सरकार से जानकारी मंगायें और जनहित में उन मुद्दों को उठाये, जिनमें भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कांग्रेस सदस्यता अभियान में गति लाये और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनायें।
प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कहा कि कांग्रेस का सूचना का अधिकार बहुत ही महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है जो भाजपा सरकार की नाक में नकेल डालकर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का एक सशक्त माध्यम है। प्रदेश में जो भी सरकार की योजनाएं चल रही हैं, सब में कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की बू आती है। ऐसे में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ ही सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एकत्र कर उसमें हुये भ्रष्टाचार को उजागर कर प्रदेश की जनता के सामने ला सकता है। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से जनता से सीधे जुड़कर जनहित में सबसे ज्यादा काम किये जा सकते हैं और कांग्रेस पार्टी को और सशक्त और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी के परिचय पत्र जारी किये जायेंगे, ताकि उनकी अपनी एक पहचान बन सके।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सूचना का अधिकार कानून यूपीए की सरकार के समय अस्तित्व में आया और देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने में इस कानून की महती भूमिका रही।
मप्र कांग्रेस सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संगठन में जिला एवं ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों का मनोनयन एवं कांग्रेस की सदस्यता अभियान, घर चलो, घर-घर चलो अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सूचना के अधिकार को जिला एवं ब्लाक स्तर पर आरटीआई लगाकर जानकारी उपलब्ध कर शासन की योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया जाये इस पर विचार विमर्श हुआ तथा उपस्थित कांग्रेसजनों को आरटीआई से संबंधित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा, प्रवक्ता सिद्वार्थ राजावत, प्रकाश चौकसे, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपाध्यक्ष प्रशांत चौरसिया, एहतेश्याम आमिर, महामंत्री देवेन्द्र मिश्रा, सचिव सुधाकर मिश्रा, जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल कबीरपंथी टीकमगढ़ सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ के इंदौर के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार     |     Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात     |     Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई     |     Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम     |     Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शादी     |     Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी धरती     |     Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर CID की बड़ी कार्रवाई     |     Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित     |     Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा एक्शन     |     Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक ‘जीरो’ बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें