गर्मी के मौसम में लें हल्का भोजन : मौसमी फलों का करें सेवन, शरीर में न होने दें पानी की कमी…

रायपुर. मार्च-अप्रैल के महीनों में जैसे-जैसे मौसम अपना रंग बदलता है, उसी तरह हमारे शरीर में भी काफी बदलाव होने लगते हैं. बढ़ते तापमान के कारण कई मौसमी बीमारियां भी अपना असर दिखाने लगती हैं. बेचैनी, घबराहट, सुस्ती के साथ पेट संबंधी परेशानियां भी इस मौसम में आम बात है. इसलिए इस मौसम में खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए. गर्मियों के मौसम में ज्यादा तला-भुना या ज्यादा मसाले वाला खाना हमारे शरीर पर बुरा असर डालता है. इस तरह का खाना हमारे पाचन प्रक्रिया को खराब कर देता है, जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. गर्मियों में खाना हल्का व आसानी से पचने वाला होना चाहिए.

इस मौसम में खूब पीएं पानी

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पानी खूब पीना चाहिए, क्योंकि गर्मियों में हमारे शरीर से पसीना निकलता है जिससे डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है. दिनभर कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पानी थोड़ी-थोड़ी देर में ज़रूर पिएं. इससे शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है. गर्मियों में जितना हो सके सामान्य पानी पीने की कोशिश करें. फ्रिज के पानी की जगह घड़े या सुराही का पानी पीएं गर्मी में लू से बचने के लिए भी सामान्य पानी पीना चाहिए.

इसे भी पढ़ें – बेटे की फिल्म The Kashmir Files देखने के बाद छलका Anupam Kher की मां का दर्द, सालों बाद किया ये खुलासा …

ताजा खाना ही खाएं

डॉ. शुक्ल ने बताया कि गर्मियों में हमेशा ताजा भोजन ही करना चाहिए. गर्मियों में फूड पॉयजनिंग होने का खतरा ज्यादा होता है. इस मौसम में सब्जी और दालें जल्दी खराब हो जाती हैं. इसलिए ताजा खाना ही खाएं. इस मौसम में सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए. ज्यादा मसालेदार भोजन नुकसानदेह हो सकता है. भोजन में सलाद या स्प्राउट्स जरुर खाएं, इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की समस्या भी नहीं होती है.

गर्मियों में ज्यादा देर तक खाली पेट रहने से शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती हैं, जिससे कमजोरी के साथ-साथ कई बीमारियां होने का डर रहता है. इसलिए खाली पेट रहने से बचें. इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी एक साथ ज्यादा खाना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है.

मौसमी फल और सब्जियों का सेवन लाभदायक

गर्मी में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर चुस्त और तरोताजा रहता है. इसलिए तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, फालसा, अनानास, मौसम्बी व लीची खाना फायदेमंद है. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी.

गर्मियों में है जूस, लस्सी फायदेमंद

गर्मी के मौसम में जूस, दही, लस्सी, मट्ठा, सत्तू, नींबू पानी, आम पना, बेल शर्बत, नारियल पानी, गन्ने का रस आदि को अपनी डाइट में शामिल अवश्य करना चाहिए. साथ ही विटामिन-बी से भरपूर आहार लेना चाहिए जिससे शरीर में चुस्ती व स्फूर्ति बनी रहती है. साथ ही मांसपेशियों के दर्द और थकान में भी आराम मिलता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     UP News: यूपी का करोड़पति चपरासी! बैंक खाते में मिले 5.50 करोड़ रुपये; 3 पत्नियों के साथ मिलकर ऐसे खड़ा किया ‘साम्राज्य’     |     ट्रंप और इल्हान उमर में छिड़ी सियासी जंग: शादी वाले कमेंट पर पूर्व राष्ट्रपति ने निकाली भड़ास     |     कोहिनूर तो महज शुरुआत है! ब्रिटेन के म्यूजियम में कैद हैं भारत की ये अनमोल निशानियां     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; जानें MP-राजस्थान का हाल     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें