रूसी हमले में यूक्रेन के दो फुटबाल खिलाड़ियों की मौत खेल By Nayan Datt On Mar 28, 2022 विताली टैंक कमांडर के रूप में यूक्रेन की सेना में शामिल हुए थे। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं रूसी सेना की बमबारी में डेमित्रो मार्टनेनको की मौत हो गई। यह भी पढ़ें India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को… May 11, 2026 IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज!… May 10, 2026 रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यूक्रेन के दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई है। विताली सैपिलो और डेमित्रो मार्टनेनको रूसी हमले में मारे गए हैं। 21 साल के विताली एक युवा खिलाड़ी थे, जो कर्पाटी लिव्स से संबंध रखते थे। शुक्रवार को उनकी टीम ने उनकी मौत की जानकारी दी। विताली टैंक कमांडर के रूप में यूक्रेन की सेना में शामिल हुए थे। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं रूसी सेना की बमबारी में डेमित्रो मार्टनेनको की मौत हो गई। रूसी सेना का एक बम डेमित्रो मार्टनेनको के घर पर भी गिरा और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। डेमित्रो फुटबॉल क्लब गोस्टमॉल के लिए खेलते थे। Share