राजाभोज की नगरी भोपाल में संस्कृतभारती मध्यभारत प्रांत एवं महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में

भोपाल  राजाभोज की नगरी भोपाल में संस्कृतभारती मध्यभारत प्रांत एवं महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में “ नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 “ को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 12 – 13 मार्च 2022 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ठेकड़ी भवन भारत माता मंदिर जवाहर चौक भोपाल में किया गया | जिस के उद्घाटन सत्र में  प्रमोद पंडित जी क्षेत्र संगठन मंत्री संस्कृत भारती मध्यक्षेत्र भोपाल,  भरत बैरागी  अध्यक्ष – “महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल” (राज्यमंत्री समकक्ष मध्यप्रदेश शासन) एवं  अशोक भदौरिया प्रांत अध्यक्ष संस्कृत भारती मध्य भारत भोपाल उपस्थित रहे |
दो दिवसीय कार्यशाला में कुल 9 सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें संस्कृत भाषा को सर्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सत्रों में चिंतन मनन एवं कार्य योजना का निर्माण किया गया तथा  नीरज जी दीक्षित प्रांत संगठनमंत्री मध्यभारत  तथा प्रांतमंत्री डॉ दिवाकर शर्मा के द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार एवं कार्य विस्तार पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया |
कार्यशाला के समापन सत्र में मुख्यातिथि   इंदरसिंह जी परमार “राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल”  अध्यक्ष  रामप्रवेश दास जी महाराज गुफा मंदिर लालघाटी भोपाल, मुख्यवक्ता  भरत बैरागी अध्यक्ष महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल प्रांताध्यक्ष डॉ.  अशोक भदौरिया संस्कृतभारती मध्यभारत प्रांत तथा डॉ. दिवाकर शर्मा प्रांतमंत्री संस्कृतभारती मध्यभारत प्रांत उपस्थित रहे |
कार्यक्रम के समापन सत्र में डॉ. दिवाकर शर्मा द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला में हुए चर्चा सत्रों पर प्रास्ताविक भाषण दिया गया | आपने बताया कि संस्कृतभारती का कार्य विश्व के 23 देशों में भारत के सभी प्रदेशों में म.प्र. के सभी जिलों में है | कार्यक्रम के मुख्यवक्ता  भरत बैरागी जी द्वारा “संस्कृत कार्य में व्यक्ति एवं समाज की भूमिका” पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया | आपने कहां कि संक्रमण काल में हमारा जन्म हुआ आपने स्वामी  विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि हम अच्छे समाज का निर्माण करना चाहते हैं तो संस्कार युक्त समाज का निर्माण करना होगा उस समाज का निर्माण संस्कृत से हह सम्भव है | कार्यक्रम के मुख्यातिथि माननीय मंत्री इंदरसिंह जी परमार ने अपने उद्बोधन में कहाँ कि आप जो संस्कृत का कार्य कर रहे हैं वह एक साधक का कार्य है हमारे देश में सोची समझी रणनीति के तहत हमारे गौरव को नष्ट करने का कार्य किया गया | आज हमारे विचारों के अनुरूप कार्य करने वाले लोग सरकार में हैं इसलिए हम सबको मिलकर कार्य करना है | कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी   रामप्रवेश दास जी ने संस्कृत कार्य में सभी प्रकार के  सहयोग की बात कही कार्यक्रम के अंत में संस्कृतभारती के प्रांतमंत्री डां. अशोक भदौरिया जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया |

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार; पूछा- ‘दिल्ली में क्या कर रहे थे?’     |     MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, सामने से हटे क्यों नहीं?     |     Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प्रस्ताव     |     Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा’, प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा     |     Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित     |     लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड     |     पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का नया ‘डिजिटल वार’ शुरू     |     नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरामद     |     ‘परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा’, संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं पर दिया बड़ा बयान     |     दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल बचे यात्री     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें