यूपी पुलिस में 2430 पदों पर भर्ती के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से निकाली गईं 2430 पदों पर भर्तियों के लिए कल (15 मार्च 2022) आवेदन की अंतिम तिथि है। रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक (असिस्टेंट ऑपरेटर) के 1374 और प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (हेड ऑपरेटर यांत्रिक) के 936 और कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अगर अभी भी किसी इच्छुक उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया है तो वह कल तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 थी लेकिन इसे बढ़ाकर 15 मार्च 2022 कर दिया गया था।

पद

यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक – 1374
यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (यांत्रिक) – 936
कर्मशाला कर्मचारी – 120

योग्यता
1. सहायक परिचालक (असिस्टेंट ऑपरेटर)- फिजिक्स व मैथ्स के साथ 12वीं पास (इंटर पास)

आयु सीमा – 18 से 22 वर्ष। यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद न हुआ हो। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को पांच-पांच साल की छूट मिलेगी।

2. यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (यांत्रिक) – इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर साइंस/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी/इंस्ट्रयूमेंट टेक्नोलॉजी/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स ।

आयु सीमा – 20 से 28 वर्ष। यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 1994 से पहले और 1 जुलाई 2002 के बाद न हुआ हो। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को पांच-पांच साल की छूट मिलेगी।

परीक्षार्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापतौर व शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

3. यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

योग्यता कर्मशाला कर्मचारी – 10वीं पास या समकक्ष या आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर साइंस/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी/रेडिया एवं टेलीविजन/इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड कप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/रेडियो टीवी/इलेक्ट्रिक सप्लाई व मैनुफैक्चरिंग/रेफ्रिजरेशन/मैनेनिक इंस्ट्रयूमेंट/ मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिकिस/ कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में सर्टिफिकेट कोर्स पास किया हो।

आयु सीमा – 20 से 28 वर्ष। यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 1994 से पहले और 1 जुलाई 2002 के बाद न हुआ हो। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को पांच-पांच साल की छूट मिलेगी।

कद काठी
सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेमी हो।
(महिलाओं के लिए 152)

एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 160 सेमी हो।
(महिलाओं के लिए 147)

सीना
सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के उम्मीदवार- कम से कम 79 सेमी। फुलाकर 84 सेमी।
एसटी वर्ग के उम्मीदवार- कम से कम 77 सेमी हो। फुलाकर 82 सेमी।
कम से कम 5 सेमी का फुलाव हो।

परीक्षा
400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। सामान्य हिन्दी, साइंस-सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरूचि परीक्षा/तार्किक परीक्षा से 100-100 अंक के प्रश्न आएंगे। परीक्षा ढाई घंटे की होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व शारीरिक मानक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पीईटी में शामिल होना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 28 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ लगानी होगी। महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ लगानी होगी।

मेरिट- पीईटी में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर मेरिट जारी होगी।

तीनों तरह के पदों के लिए आवेदन शुल्‍क
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों को बड़ा लाभ     |     Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं     |     Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग में रंगेगा शहर     |     Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट     |     Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी     |     Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हुआ था विवाद     |     Mhow Crime News: महू के ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत्या     |     Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप     |     Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पहुंची पुलिस     |     Jabalpur Cruise Accident: ‘बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया’; जबलपुर हादसे की रूह कंपा देने वाली आंखों देखी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें