जालंधर में बारिश के आसार पंजाब By Nayan Datt On Mar 9, 2022 जालंधर। मंगलवार को खुशनुमा मौसम बना रहने के साथ-साथ खूब तेज हवाएं चली। जिस वजह से मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी चलने से लोगों को परेशानी हुई। इस सबके बावजूद मौसम साफ रहा और अब बुधवार को भी ऐसा ही मौसम यथावत रहने की संभावना है। इस दौरान सूर्य देव बादलों में लुकाछुपी खेलते हुए दिखेंगे। आंशिक रूप से बादलों के घिरे रहने की वजह से बारिश की संभावना भी मौसम विभाग की तरफ से जताई जा रही हैं। यह भी पढ़ें पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल… Apr 16, 2026 Drug Free Punjab: पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए आगे आए युवा… Apr 16, 2026 मौसम के निरंतर बदलते रहने की स्थिति आने वाले दिनों में भी देखी जा सकेगी। क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम में बढ़ाेतरी का सिलसिला भी जारी रहेगा। इस वजह से अचानक से सर्दी और गर्मी बढ़ने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। Share