जबलपुर में चार अवैध कालोनाइजरों पर एफआइआर दर्ज

जबलपुर।   जिले में अवैध कालोनियां काटकर चांदी पीटने वालों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला चालू हो गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देश के बाद कालोनी सेल प्रभारी पीके सेनगुप्ता ने चार अवैध कालोनाइजरों पर संबंधित कालोनियों के भू-खंड बेचने की रोक लगा दी है। इतना ही नहीं संबंधित कालोनाइजरों के विरूद्ध एफआइआर भी दर्ज कराई गई है। एसडीएम का कहना है कि जिन जमीनों का सौदा या क्रय-विक्रय संबंधित कालोनाइजर्स द्वाारा किया गया है, भविष्य में उनके नामांतरण एवं बंटवारे पर भी रोक लगा दी गई है।

कालोनी सेल प्रभारी एवं जबलपुर एसडीएम पीके सेनगुप्ता ने बताया कि होम वेर्क्स प्रापर्टीज जबलपुर के मालिक नैंसी स्वामी पिता फ्लेरेट प्रकाश द्वारा नीमखेड़ा की भूमि खसरा नंबर 146/1 एवं 148/1 पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर 71 भूखंडों के बेच दिए जाने की वजह से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी कड़ी में जबलपुर के ही ग्राम सिवनी में रहने वाले सुंदर लाल पिता करणलाल पटेल द्वारा अवैध रूप से 10 भूखंड, सिवनी-जबलपुर के ही राजेंद्र प्रसाद पिता करणलाल पटेल द्वारा अवैध रूप से 7 भूखंड विक्रय करने के कारण एवं अशफाक उल्लाह खां वार्ड निवासी हिलाल अहमद अंसारी पिता रियाज अहमद अंसारी द्वारा ग्राम खजरी की भूमि खसरा नंबर 137 के 22 भूखंड विक्रय करने कारण संबंधिताें के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसी तरह से अतिरिक्त ग्राम खजरी तहसील पनागर की भूमि बिना सक्षम अधिकारी एवं निश्चित अर्हताओं के विक्रय करने के कारण जिया उलहक पिता अनवर उलहक निवासी गोहलपुर, हैदर अली पिता मो. अकबर, मो. अकबर पिता हाजी सत्तार निवासी 652 अहिंसा इलेक्ट्रानिक, जबलपुर और कुंडम की भूमि खसरा नंबर 921 के भूखंडों में विक्रय करने के कारण सूरज प्रसाद पिता सेवाराम निवासी कुंडम की भूमि के क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए संबंधित जमीन को अहस्तांतरणीय मद में दर्ज कर दिया गया है। कालोनी सेल प्रभारी सेनगुप्ता ने कहा कि उक्त सभी भूमियों पर भविष्य में न तो किसी प्रकार के नामांतरण या बंटवारा की कार्रवाई नहीं हो सकती है और ना ही उन पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य किया जा सकता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा     |     Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक से बिछाया था जाल     |     allianwala Bagh: जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर राष्ट्रीय दिशा मंच ने जयस्तम्भ चौक पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |     Dhamtari Crime: धमतरी में हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सामान और नकदी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Surajpur Crime: सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू     |     Raipur News: रायपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 बाल श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू; कलेक्टर के आदेश पर एक्शन से मचा हड़कंप     |     MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा मंथन; जानें क्या है पार्टी का प्लान     |     MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष कमेटी के गठन को मंजूरी और 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का बड़ा फैसला     |     Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें