पत्नी के साथ क्रूरता करने वाले को मिलती है क्या सजा? गरुड़ पुराण में है वर्णन

गरुड़ पुराण एक महत्वपूर्ण हिंदू धर्म ग्रंथ है. ये पुराण जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु और पक्षी राज गरुड़ के संवाद पर आधारित है. गरुड़ पुराण महापुराण है. ये 18 महापुराणों में शामिल है. गरुड़ पुराण में आत्मा की यात्रा, जीवन के रहस्य, मुत्यु, पुनर्जन्म, धर्म, भक्ति और मोक्ष के बारे में विस्तार बताया गया है. जब घर में किसी की मृत्यु हो जाती है, तो गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता है.

गरुड़ पुराण में स्वर्ग और नरक के बारे में बताया गया है. साथ ही इसमें आत्मा को उसके कर्मों के अनुसार मिलने वाली प्रत्येक सजा का भी वर्णन है. जो लोग पत्नी के साथ क्रुरता करते हैं, उनके लिए बहुत ही भयानक नरक की सजा गरुड़ पुराण में बताई गई है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि पत्नी के साथ क्रूरता करने वालों की आत्मा को कौन से नरक भेजा जाता है और क्या सजा दी जाती है?

गरुड़ पुराण के अनुसार…

गरुड़ पुराण के सातवें अध्याय के अनुसार, जो लोग अपनी पत्नी से बुरा व्यवहार करते हैं, मृत्यु के बाद उनकी आत्मा को रौरव नरक में भेजा जाता है, जहां रुरु नामक भयंकर सांप रहते हैं, जो पत्नी के साथ क्रूरता और बुरा व्यवहार करने वालों की आत्मा को लगातार डसते हैं. गरुड़ पुराण के 10वें अध्याय में लिखा है कि यस्तु भार्यापरित्य परस्त्रिषु रामेत नरः। स कुंभिनिपके गोरे पच्यते कालसंत्य ॥

इसका मतलब है कि जो कोई अपनी पत्नी से रिश्ता न रखकर पराई स्त्री से संबंध रखता है, मृत्यु के बाद उसकी आत्मा को ‘कुंभिनीपाक’ नामक घोर नरक में भेजा जाता है, जहां उसे समय के मुताबिक दंड किया जाता है. गरुड़ पुराण में साफ तौर पर बताया गया है कि पत्नी के साथ निष्ठा रखनी अति आवश्यक है. पत्नी से किसी भी प्रकार का छल नहीं करना चाहिए. ऐसा करना बहुत बड़ा पाप है.

पत्नी का सम्मान करना बहुत जरूरी

जो लोग अपनी पत्नी की भावनाओं को नजरअंदाज करते हैं, पत्नी से अच्छा व्यवहार नहीं करते, उससे जबरदस्ती काम करवाते हैं. ऐसे लोग अपने लौकिक जीवन में नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जीवन में भी गिर जाते हैं. ऐसे लोग घोर पाप करते हैं. गरुड़ पुराण में कहा गया है कि पत्नी का सम्मान करना बहुत जरूरी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें