UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमाई सियासत

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल में अभी से ही गर्माहट आने लगी है। राजनीतिक समीकरण सेट करने की कवायद तेज हो गई है और अब राज्य में ‘तीसरे मोर्चे’ के गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर, प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ एक बार फिर मुलाकात करने वाले हैं। रायबरेली के सलोन स्थित मृतक मेवालाल के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे सांसद चंद्रशेखर ने इस बारे में कहा, “आज फिर स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाकात होगी, हालांकि उनकी तबीयत अभी खराब है।” इससे पहले 3 हफ्ते पहले भी दोनों नेताओं ने लखनऊ में मुलाकात की थी।

यूपी में तीसरे मोर्चे को लेकर अटकलें क्यों हो रही हैं तेज?

दोनों नेताओं की इस लगातार हो रही मुलाकात के बाद राज्य में दलित, मुस्लिम और ओबीसी (OBC) वोट बैंक को साधने के मकसद से एक नए तीसरे मोर्चे के गठन की अटकलें तेज होती जा रही हैं। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती के कभी करीबी रहे स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री रहे हैं, जबकि चंद्रशेखर यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के बाद राज्य में छोटे-छोटे दलों के साथ नए सियासी गठबंधन के कयास शुरू हो गए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि इस तीसरे मोर्चे के लिए एआईएमआईएम (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी को भी साथ लिया जा सकता है।

‘बीजेपी को हराने के लिए किसी से भी करेंगे गठबंधन’

सांसद चंद्रशेखर ने चुनाव से पहले गठबंधन के सवाल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हराने के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है।” उनका यह बयान इस बात का साफ संकेत है कि आने वाले समय में यूपी की राजनीति में कई बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।

राम मंदिर चंदा विवाद: SIT जांच से असंतुष्ट, CBI जांच की मांग

अयोध्या में राम मंदिर प्रकरण पर उठे विवाद पर भी चंद्रशेखर ने सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मैं चंदा चोरी मामले में SIT की जांच से संतुष्ट नहीं हूं। SIT राज्य सरकार के अधीन है और वह सही तरीके से जांच नहीं कर सकती। अपनी सरकार बनी तो मैं एक-एक रुपये का हिसाब लूंगा।” इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में चीफ जस्टिस की निगरानी वाली सीबीआई (CBI) जांच पर ही भरोसा जताया।

ओबीसी के बड़े नेता माने जाते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से आते हैं और इस वर्ग के बड़े नेता के रूप में शुमार किए जाते हैं। अपनी नई पार्टी बनाने से पहले वे लोक दल, जनता दल, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) जैसे सभी प्रमुख दलों में रह चुके हैं। करीब 2 साल पहले उन्होंने ‘राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी’ (RSSP) की स्थापना की थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्होंने पार्टी का नाम बदलकर ‘अपनी जनता पार्टी’ (AJP) कर लिया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें