Udaipur Car Accident: उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत; कार के परखच्चे उड़े, मची चीख-पुकार

राजस्थान के उदयपुर में शनिवार सुबह हुए एक भीषण कार हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हैं. अब इस हादसे से ठीक पहले का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार और मौत के बीच की कशमकश साफ देखी जा सकती है. यकीनन आप भी अगर इस वीडियो को देखेंगे को आपकी भी रूह कांप जाएगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कार का स्पीडोमीटर 100, 120 और फिर 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार छूता नजर आ रहा है. कार को शेर मोहम्मद नाम का युवक चला रहा था. वीडियो में पीछे बैठा एक दोस्त लगातार उसे रफ्तार कम करने के लिए टोक रहा था, लेकिन ड्राइवर ने अनसुना कर दिया. वीडियो शुरू होने के महज 70 सेकंड के भीतर कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकरा गई.

“कोई बचा लो, सांस नहीं आ रही”

हादसे के बाद का मंजर और भी भयावह था. मलबे में तब्दील हो चुकी कार के अंदर से मदद की गुहार लगाती आवाजें सुनाई दे रही थीं. वीडियो में एक युवक को यह कहते सुना जा सकता है- “कोई हमें बचा लो, मैं अंदर फंसा हुआ हूं. भाई मुझे सांस नहीं आ रही है, क्या कोई सुन रहा है?” लेकिन जब तक मदद पहुंचती, काल ने चार दोस्तों को अपनी आगोश में ले लिया था.

बर्थडे की खुशी मातम में बदली

घटनाक्रम के अनुसार, बरकत कॉलोनी निवासी अयान का 16 जनवरी को जन्मदिन था. जश्न मनाने के लिए अयान अपने पांच दोस्तों के साथ सवीना इलाके के नेला तालाब के पास एक धार्मिक कार्यक्रम महफिल-ए-मिलाद में गया था. वहां से लौटते समय सभी दोस्त चाय पीने के लिए निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. शनिवार सुबह करीब 3 बजे दो कारों की इस भीषण भिड़ंत ने चार घरों के चिराग बुझा दिए.

लापरवाही ने ली जान

पुलिस के अनुसार, यह हादसा ओवरस्पीडिंग और लापरवाही का नतीजा है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रशासन ने अपील की है कि रात के समय सुनसान सड़कों पर रफ्तार का जुनून जानलेवा साबित हो सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें