“पाली में खूनी दामाद का तांडव”: तलवार लेकर ससुराल में घुसा शख्स; पत्नी और सास-ससुर को लहूलुहान कर मचाया कोहराम

राजस्थान के पाली में एक शख्स की पत्नी उससे नाराज होकर अपने मायके चली गई. इस बात से पति गुस्से में था. उसने अपनी ससुराल में फोन कर कहा कि उसकी पत्नी को वापस भेज दिया जाए, लेकिन पत्नी वापस नहीं गई तो पति तलवार लेकर ससुराल पहुंच गया. फिर उसने अपनी पत्नी, सास और ससुर तीनों पर तलावार से हमला कर दिया. इससे इलाके में हड़कंप मच गया.

ये मामला पाली शहर से सामने आया है. आरोपी पति की पहचान अजय जोशी के रूप में हुई है, जो मेड़ता सिटी का रहने वाला है और जोधपुर में इलेक्ट्रीशियन है. उसकी शादी करीब 8 साल पहले पाली के रहने वाले जगदीश जोशी की बेटी आशा के साथ हुई थी. आशा और अजय के तीन बच्चे हैं, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होने शुरू हो गए थे.

बच्चों को लेकर मायके चली गई पत्नी

पिछले चार महीने से आशा और अजय के बीच झगड़ा चल रहा था. ऐसे में तंग आकर आशा अपने तीनों बच्चों के साथ अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी, लेकिन अजय ससुराल वालों को लगातार फोन कर पत्नी को वापस भेजने के लिए कहता था. हालांकि, बेटी के साथ हो रहे लड़ाई-झगड़े को देखते हुए उसके सास-ससुर अपनी बेटी को नहीं भेजना चाहते थे.

एक दिन अचानक अजय बाइक से अपने ससुराल पहुंच गया, जहां उसे मोहल्ले में ही उसकी पत्नी दिख गई. उसने तुरंत बाइक रोकी और हेलमेट निकालकर आशा की तरफ गया. फिर उसने अपनी जैकेट में छिपाई हुई तलवार निकाली और आशा पर वार करने लगा. ये देखकर आशा अपनी जान बचाकर घर के अंदर भाग गई तो अजय तलवार लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ा.

तलवार से किया सभी पर हमला

जब अजय की सास ने उसे रोका तो उसने सास पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. मां पर हमला होता देख आशा बाहर आई तो उसने आशा पर भी हमला कर दिया. फिर ससुर बेटी और पत्नी को बचाने कि लए आए तो अजय ने उनके सिर पर भी तलवार से वार दिया. घर के अंदर आशा की भाभी काजल सो रही थीं. शोर सुनकर वह बाहर आई तो आरोपी अजय ने काजल को भी धक्का देकर गिरा दिया.

हमले के बाद आरोपी हाथ में खून लगी तलवार लेकर मोहल्ले में घूमता रहा, जो भी उसे रोकने आगे बढ़ा, वह उसे धमकाकर पीछे हटा देता. तलवार देखकर इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया. कुछ समय बाद आरोपी मौके से भाग निकलास्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुंचाया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण जगदीश जोशी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. वहीं आशा की मां दुर्गा जोशी के हाथ और पैरों में तलवार से गहरे घाव हैं.

दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा. आसपास के सीसीटीवी में ये पूरी वारदात कैद भी हो गई.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें