Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा होगा टास्क?

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में नया एकेडमिक सेशन शुरू हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है पर नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अभी भी NCERT की नई किताबों का इंतजार है। सबसे अधिक परेशानी नौवीं कक्षा के बदले हुए सिलेबस के कारण आ रही है जिस कारण स्कूलों में पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। किताबों की कमी के कारण अध्यापक पुराने नोट्स और रेफरेंस मटीरियल की मदद से बच्चों को पढ़ाने के लिए मजबूर हैं।

छुट्टियों के दौरान होमवर्क की चिंता 

शहर के स्कूलों में 23 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहने वाली हैं। पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को डर है कि अगर छुट्टियां शुरू होने तक किताबें नहीं मिलीं, तो ‘हॉलिडे होमवर्क’ कैसे पूरा होगा।

शिक्षा विभाग और NCERT का पक्ष 

डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन नीतीश सिंगला के मुताबिक, जैसे-जैसे NCERT से किबातें प्राप्त हो रही हैं वह स्कूलों को मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी सब्जेक्ट्स की सप्लाई  नॉर्मल हो जाएगी। दूसरी ओर NCERT का कहना है कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर आधारित नई पाठ्य-पुस्तकों की भारी मांग के कारण सप्लाई और डिमांड में कुछ समय के लिए गैप आया है। हालांकि किताबों की प्रिंटिंग युद्ध स्तर पर की जा रही है और स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।

डिजिटल ऑप्शन उपलब्ध 

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए NCERT ने दो हफ्ते पहले अपनी वेबसाइट पर क्लास नौवीं की नई किताबों के डिजिटल वर्शन मुफ्त में उपलब्ध करा दिए हैं। इसके अलावा नई दिल्ली में NCERT हेडक्वार्टर का सेल्स काउंटर वीकेंड पर भी खुला रखा जा रहा है ताकि पेरेंट्स और स्टूडेंट्स वहां से किताबें ले सकें।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस का ‘डिजिटल’ प्रहार     |     Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा होगा टास्क?     |     Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्ट पर अलर्ट     |     India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी     |     Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान     |     Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी उड़ाए होश     |     Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार     |     Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेमियों का संगम स्थल     |     Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्चाई सामने आनी चाहिए     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें