Shivpuri Weather News: शिवपुरी में आंधी-तूफान का कहर, दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार को आई भयानक आंधी की चपेट में आकर करीब दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए. जिनमें से दो लोगों ने दम तोड़ दिया है. एक ऑटो चालक की मौत इलाज के दौरान हुई है तो वही बाउंड्री वॉल गिरने की घटना में घायल हुए एक बुजुर्ग ने भी इलाज के दौरान ग्वालियर में दम तोड़ दिया. आंधी इतनी ज्यादा तेज थी कि छत पर खड़ी एक युवती जमीन पर जाकर गिरी. वहीं एक महिला भी अपने मकान से गिरकर घायल हो गई. अभी भी तकरीबन एक दर्जन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बाउंड्री वॉल गिरने से मलबे में दबे 3 लोग, एक की मौत
शिवपुरी जिले के लिए आंधी अब जानलेवा साबित हो रही है. आंधी के दौरान पोलो ग्राउंड की बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई थी, जिसमें रन्नौद निवासी गिरजेश चंद्र आचार्य, बृजेंद्र उर्फ गोलू सहित तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए थे. घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. गिरजेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया था. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था. रविवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

आंधी में बहकी कार ने मारी शख्स को टक्कर
इसी आंधी के दौरान नवग्रह मंदिर के पास थीम रोड पर एक अन्य हादसे में पुरानी शिवपुरी निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक रईस खान की भी मौत हो गई. रईस खान शनिवार दोपहर हादसे का शिकार हुए थे. रईस ई-रिक्शा लेकर ग्वालियर बायपास गए थे. गोदाम पर माल भरने के दौरान वह सड़क पर टहलने निकल गए. तभी तेज आंधी चलने लगी. आंधी में बहकी एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद रईस सड़क किनारे छज्जे के नीचे खड़े हो गए, तभी छज्जा गिर गया. स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया.

फोन कॉल पर सूचना मिलने पर रईस का बेटा और परिजन मौके पर पहुंचे. शनिवार रात 9 बजे इलाज के दौरान रईस की मौत हो गई. रईस को हाल ही में पीएम आवास योजना के तहत राशि मिली थी. वह पाटौर तोड़कर घर बनवा रहे थे. हादसे के बाद मकान का सपना अधूरा रह गया. बता दें कि, इस दौरान आंधी की वजह से जिले भर में बड़े नुकसान की खबरें सामने आई है. जिसमें लोगों और सरकार को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है.

अलर्ट मोड पर प्रशासन, रेस्क्यू टीम तैयार
शिवपुरी जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बताया कि, ”आंधी और तूफान की चपेट में आगर कई लोग घायल हुए थे. जिनका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है. इस दौरान दो लोगों की मौत की खबर है, दो बेहद दुखद है. आगे मौसम विभाग ने जिस तरह से अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और रेस्क्यू टीम तैयार है.”

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस लिस्ट में शिवपुरी का नाम भी शामिल है. मौसम विभाग का कहना है कि ”आज जिले का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ तेज हवाएं एक बार फिर बारिश ला सकती है.” बताना जरूरी है कि पिछले दिनों भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार इलाके में बारिश और आंधी तूफान दर्ज किया गया था. जिले में आसमान में बादल छाए हुए है तेज हवाएं चल रही हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Manendragarh News: जवानों की फिटनेस के लिए अनोखी पहल; जुंबा और एरोबिक्स में बच्चों-बुजुर्गों ने भी दिखाया दम     |     Placement Camp: बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए बड़ी खबर, 186 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित     |     Social Work: बेसहारा लोगों का नया ठिकाना ‘अपना घर सेवा आश्रम’; जहां अपमान नहीं, ‘प्रभुजन’ कहकर दिया जाता है सम्मान     |     Chhattisgarh Crime: धमतरी फायरिंग रेंज में चली गोली, नगर सेना जवान को लगी; मची अफरा-तफरी, हालत नाजुक     |     Bastar Innovation Mahakumbh: बस्तर इनोवेशन महाकुंभ का आगाज; बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राज्यपाल ने किया उद्घाटन     |     Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में खिला ‘कमल’ तो छत्तीसगढ़ में मना जश्न; बीजेपी दफ्तरों में बांटी गई मिठाई     |     Chhattisgarh: विधायक ब्यास कश्यप का भीषण गर्मी में सत्याग्रह; अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे, सरकार को घेरा     |     Shivraj Singh Chauhan: ‘बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ’; शिवराज सिंह बोले- इसलिए जनता ने BJP को चुना     |     MP Politics: ‘दतिया का चुनाव 2028 का सेमीफाइनल’; नरोत्तम मिश्रा बोले- बंगाल में बाहुबल से जनबल को रौंदा गया     |     Public Protest: लुधियाना में शराब के ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग; प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, मची अफरा-तफरी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें