Morena Crime: मुरैना में प्रेमी जोड़े के मिले शव; सुसाइड या ‘ऑनर किलिंग’? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

मुरैना : चंबल अंचल में प्रेमी युगल की मौत से सनसनी फैल गई. मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव में प्रेमी युगल की डेडबॉडी मिली. दोनों बीते 3 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे. परिजनों के मुताबिक रविवार रात खाना खाने के बाद दोनों अपने-अपने घर से अचानक लापता हो गए. सुबह उनके शव गांव के बाहर नहर किनारे एक पेड़ के पास मिले. पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की.

रात में अचानक गायब हुआ प्रेमी जोड़ा

छत्तरपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक और पड़ोस में रहने वाली युवती पिछले 3 साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों का रिश्ता गहरा था, लेकिन परिवारों को यह मंजूर नहीं था. परिजन लगातार उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे, मगर प्रेमी युगल शादी करने की जिद पर अड़ा रहा. बीती रात दोनों खाना खाने के बाद अचानक घर से लापता हो गए. परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. सोमवार सुबह गांव के बाहर नहर किनारे पेड़ के पास दोनों के शव मिले.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ होगी

देवगढ़ थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर ने बताया “सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नहर किनारे आम के पेड़ के पास युवक और युवती के शव पड़े हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और पिछले काफी समय से एक-दूसरे के प्रेम संबंध में थे. अभी ये साफ नहीं है कि पारिवारिक असहमति के चलते दोनों ने जान दी या मामला ऑनर किलिंग का है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कई लोगों के बयान लेने के बाद भी सही तस्वीर पता चलेगी.”

हरेक एंगल से जांच करेगी पुलिस

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके. ऑनर किलिंग के एंगल से भी गंभीरता से जांच की जा रही है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं परिवार या समाज के दबाव के चलते तो यह कदम नहीं उठाया गया, या फिर इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं है. सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Social Work: बेसहारा लोगों का नया ठिकाना ‘अपना घर सेवा आश्रम’; जहां अपमान नहीं, ‘प्रभुजन’ कहकर दिया जाता है सम्मान     |     Chhattisgarh Crime: धमतरी फायरिंग रेंज में चली गोली, नगर सेना जवान को लगी; मची अफरा-तफरी, हालत नाजुक     |     Bastar Innovation Mahakumbh: बस्तर इनोवेशन महाकुंभ का आगाज; बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राज्यपाल ने किया उद्घाटन     |     Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में खिला ‘कमल’ तो छत्तीसगढ़ में मना जश्न; बीजेपी दफ्तरों में बांटी गई मिठाई     |     Chhattisgarh: विधायक ब्यास कश्यप का भीषण गर्मी में सत्याग्रह; अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे, सरकार को घेरा     |     Shivraj Singh Chauhan: ‘बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ’; शिवराज सिंह बोले- इसलिए जनता ने BJP को चुना     |     MP Politics: ‘दतिया का चुनाव 2028 का सेमीफाइनल’; नरोत्तम मिश्रा बोले- बंगाल में बाहुबल से जनबल को रौंदा गया     |     Public Protest: लुधियाना में शराब के ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग; प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, मची अफरा-तफरी     |     BJP Punjab Update: पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने थामा कमल का फूल; सियासी समीकरण बदले     |     Punjab Police: फाजिल्का में मकान मालिकों के लिए गाइडलाइन जारी, किराएदारों और नौकरों का वेरिफिकेशन हुआ अनिवार्य     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें