Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती पंजाब By Nayan Datt On Feb 22, 2026 बटाला : तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में एकत्रित की जानकारी के अनुसार गांव गुज्जरपुरा निवासी हरप्रीत सिंह अपनी पत्नी सुमन कुमारी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर को लौट रहे था। जब उक्त दोनों पति पत्नी गांव मड़ियांवाल बाईपास के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें अपनी चपेट में लेते हुए जोर से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल… Feb 22, 2026 Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के… Feb 22, 2026 जिसके परिणामस्वरूप दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। इसी बीच दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलैंस 108 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उक्त घायल पति-पत्नी को फर्स्ट एड दी एवं तदोपरांत इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। Share