Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अधीन नहीं

मध्य प्रदेश में जबलपुर से राजधानी भोपाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-45 (NH-45) पर शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज के ढहने को लेकर राजनीति तेज हो गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाईवे के एक हिस्से के टूटने पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का पर्याय अब भ्रष्टाचार हो गया है. हालांकि इस टूट पर NHAI की ओर से सफाई आई है और उसका कहना है कि जिस हिस्से के धंसने या टूटने की बात कही जा रही है वो उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. यह जानकारी भ्रामक है.

पूर्व मंत्री और एमपी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, लागत 400 करोड़ रुपये और अवधि महज 3 साल. भोपाल जबलपुर NH 45 का हिस्सा दूसरी बार टूटकर गिर गया. भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पर्याय अब भ्रष्टाचार हो गया है. आम जनता की मेहनत का पैसा BJP के भ्रष्टाचार पर चढ़ावा चढ़ रहा है.

3 साल पहले 400 करोड़ में बना था हाईवे

जबलपुर से राजधानी भोपाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-45 पर शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज का करीब 200 मीटर हिस्सा कल रविवार धंस गया. इस पुल का निर्माण करीब 3 साल पहले 400 करोड़ रुपये में किया गया था.

हालांकि हाईवे का जो हिस्सा गिरा है, उसके बारे में यह कहा गया कि इसे एनएचएआई के तहत पास किया गया था और क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी का जिम्मा एमपीआरडीसी (Madhya Pradesh Road Development Corporation) के पास था. लेकिन नेशनल एयरपोर्ट हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की ओर से इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है. NHAI ने सोशल मीडिया पर फैक्ट चेक करते हुए बताया कि NHAI यह स्पष्ट कर देना चाहता है कि नेशनल हाईवे-45 के जिस हिस्से में पुल धंसने या क्षति की घटना हुई है, वह NHAI के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.

अपने फैक्ट चेक में NHAI ने क्या कहा

NHAI के अनुसार, यह प्रोजेक्ट NHAI के अंतर्गत स्वीकृत नहीं हुई थी. जबकि सच्चाई यह है कि प्रोजेक्ट के निर्माणकार्य को एमपीआरडीसी के तहत स्वीकृति दी गई थी, प्रोजेक्ट से संबंधित निर्माण, रखरखाव और समस्त क्रियान्वयन प्रक्रियाएं एमपीआरडीसी के अधिकार क्षेत्र के तहत हो रही हैं. इस स्थान का अधिकार क्षेत्र और रखरखाव एमपीआरडीसी के तहत आता है.

उसने यह भी खारिज कर दिया कि NHAI की ओर से किसी भी मीडिया संस्थान को इस प्रोजेक्ट के NHAI से संबंधित होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था, खासकर मरम्मत को लेकर. NHAI ने यह भी कहा कि कृपया भ्रामक जानकारी प्रसारित करने से बचें एवं फैक्ट तथा प्रमाणित जानकारी के आधार पर ही समाचार साझा करें, ताकि जनसामान्य में किसी प्रकार की भ्रांति न फैलने पाए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई     |     नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी     |     कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत, DGCA करेगी जांच     |     राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी     |     धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार     |     उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्ट और हाई-राइज पर बड़ा असर     |     झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब     |     गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड़े, 2 घंटे छाया रहा अंधेरा     |     कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही थी तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें