Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में जहां ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने की वजह से सफेद चादर बिछ गई है, वहीं मैदानी इलाकों में पिछले सप्ताह हुई हल्की बूंदाबादी के बावजूद तापमान लगातार बढ़ रहा है. जम्मू-कश्मीर में भी अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है. फरवरी में ही अप्रैल गर्मी महसूस हो रही है. गर्मी की वजह से अभी से ही लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. दूसरी ओर पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश तथा समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं का सिलसिला जारी है.

वहीं दिल्ली-NCR बीते दो-तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है. हवा की स्पीड धीमी होने की वजह से लोगों को गर्मी ने लोगों को बेहार कर दिया है. दिल्ली-NCR में हवाएं अब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही हैं, जो की तेज धूप की वजह से लोगों को राहत नहीं दे पा रही है.तेज धूप की वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है, लोगों को फरवरी का महीना मार्च और अप्रैल जैसा लगने लगा है.

मार्च में जलाने वाली गर्मी

मौसम विभाग ने 24 फरवरी से 1 मार्च तक का मौसम का पूर्वा अनुमान जारी किया गया है, जिससे पता चलता है कि मार्च का पहला हफ्ता काफी गर्म रहने वाला है. यानी होली में लोगों को खासी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

1 मार्च तक अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिसका सीधा मतलब है कि तेज धूप की वजह से मौसम सूखा रहेगा. मार्च के पहले सप्ताह से ही लोगों को गर्मी परेशान करना शुरू कर देगी. वहीं रात का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

रात में भी बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग की माने तो 1 मार्च तक रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. जैसे-जैसे टेम्परेचर धीरे-धीरे बढ़ेगा, लोगों को गर्मी परेशान करने लगेगी. अभी, 1 मार्च तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है. 1 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, और बीच-बीच में तेज धूप रहेगी.

वहीं मौसम वैज्ञानीय डॉ. महेश पलावत ने बताया कि अगले 24 घंटों में दक्षिण औ पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश की संभावना है.

यूपी-बिहार कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 24 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है. इस राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. तेज धूप कई जिलों में तापमान बढ़ेगा. वहीं राज्य की राजधानी लखनऊ में तापमान की बात की जाए तो यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, मेरठ, गौतम बुद्ध, कानपुर समेत कई जिलों में गर्मी का असर बढ़ेगा.

मौसम विभाग ने बिहार में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, भागलपुर सहित कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है. पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab J&K Dispute: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फिर तकरार, जानें क्या है 1979 का वो समझौता जिसका जिक्र करते हैं CM उमर अब्दुल्ला     |     Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की मौत, 25 घायल     |     MP Board 10th, 12th Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें Direct Link और टॉपर्स लिस्ट     |     ED Raid on AAP MP: आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, पंजाब से गुरुग्राम तक एक्शन     |     Chirag Paswan visits Pashupati Paras: अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; जानें अब कैसी है तबीयत     |     Delhi News: रोहिणी की झुग्गियों में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और 2 साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत     |     Weather Update Today: दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुँचेगा पारा, 10 राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; जानें अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान     |     सम्राट चौधरी आज लेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो डिप्टी सीएम भी देंगे साथ; नीतीश युग के बाद नए अध्याय की शुरुआत     |     महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन और सीटों का नया गणित     |     Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अधिकार, चुनाव नतीजों पर भी कही ये बात     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें