रील का चस्का पड़ा महंगा! सोशल मीडिया पर ‘फेमस’ होने के लिए युवक ने कर दिया ये कांड, पुलिस ने पहुंचाया जेल

छिंदवाड़ा: सोशल मीडिया में फॉलोअर्स की संख्या बढ़ सके और लाइक कमेंट के साथ ज्यादा से ज्यादा रील शेयर हो इसके लिए एक युवक ने ऐसी कहानी बनाकर रील वायरल कर दी जिसके बाद रील वायरल होते ही युवक को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा. जानिए क्या है पूरा मामला.

बच्चा चोर गिरोह आने की बनाई रील, पहुंच गया जेल

कुंडीपुरा थाना के प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि ” बनगांव के पारस इवनाती द्वारा मोबाइल से रील बनाकर सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म इंस्‍ट्राग्राम पर एक आईडी बनाकर बनगांव में बच्‍चा चोर गिरोह के आने की रील डालकर अफवाह फैलाई जा रही थी. उक्‍त व्‍यक्ति रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वॉयरल करने का आदी है जिसके द्वारा विभिन्‍न रील बनाकर बच्‍चा चोरी की अफवाह सोशल मीडिया के माध्‍यम से फैलाई जा रही थी. रील बनाकर वॉयरल करने वाले व्‍यक्ति पारस इवनाती को भ्रामक पोस्‍ट डालकर क्षेत्र की शांति भंग करने के कारण गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर तहसील न्‍यायालय के माध्‍यम से जिला जेल छिंदवाडा में भेज दिया गया. आरोपी ने बताया कि अपने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने हेतु ऐसे भ्रामक पोस्‍ट बनाकर पोस्‍ट किया जाता है.”

बच्चा चोरी के आरोप में फेरी वाले की भी गांव के लोग कर चुके हैं पिटाई

कुछ दिनों पहले चौरी थाना के अंतर्गत एक गांव में कुछ फेरी वालों को गांव वालों ने बच्चा चोरी के शक में पकड़ कर पिटाई की थी और उसके बाद चौरई पुलिस थाने में शिकायत करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था. गांव वालों ने बताया कि फेरी लगाकर प्लास्टिक के बर्तन बेचने वाले एक व्यक्ति ने गांव के ही 4 साल के बच्चे को अपनी बाइक में जबरदस्ती बैठाकर ले जाने का प्रयास किया था जिसके बाद बच्चे ने चिल्ला दिया था गांव वालों ने पड़कर उसकी पिटाई की थी.

फॉलोवर बढ़ाने के लिए लोग कर रहे हैं सोशल मीडिया का दुरुपयोग

थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया के यूजर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए बच्चा चोरी जैसी रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं. ऐसी अफवाहों से सतर्क रहने के लिए पुलिस ने अपील की है. इसके साथ ही बताया है कि अगर कोई भी ऐसा वीडियो या रील सोशल मीडिया में दिखाई दे जिससे लोगों में डर का माहौल बने ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में जानकारी जरूर दें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें