Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव विह्वल होकर की शिव आराधना

उज्जैन : फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. बुधवार को भस्म आरती के बाद सांसद रवि किशन ने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की. उन्होंने मंदिर पहुंचने के बाद सबसे पहले नंदी हॉल में विधि विधान से पूजन करके चांदी द्वार से बाबा महाकाल के चौखट पर माथा टेका. पुजारी के माध्यम से बाबा महाकाल को जल भी अर्पित किया. इसके बाद नंदी जी कान में अपनी मनोकामना मांगी.

नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया

रवि किशन ने कुछ देर तक नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और बाबा की भक्ति में लीन हो गए. वह काफी देर तक भगवान शंकर भोले का जाप करते रहे. रवि किशन 20 मिनट तक महाकाल मंदिर परिसर में रहे. बीजेपी सांसद रवि किशन का कहना है “बाबा महाकाल की शक्तियां समस्त भारत व विश्व की रक्षा करती हैं. मैं भाग्यशाली हूं. मैं सांसद गोरखपुर हूं. वहां गोरखक्षनाथ बाबा है ओर यह तो महाकाल हैं. जब भी इनके दिव्य दर्शन होते हैं व इनके चरणों में आने का मौका मिलता है, जीवन धन्य हो जाता है.”

मेरा भारत दुनिया में सबसे शक्तिशाली बने

बीजेपी सांसद रवि किशन ने बाबा महाकाल से समस्त भारत के कल्याण की प्रार्थना की. उन्होंने कहा “अपने गोरखपुर के देवतुल्य जनता के लिए महाकाल के चरणों मे हाजिरी लगाई है. महाकाल का आशीर्वाद सबको मिलता रहे. मेरा भारत, ये नया भारत शक्तिमान, कृतिमान होता रहे, यही कामना है व सबके स्वास्थ्य की कामना है. बाबा से यही प्रार्थना है कि फिर से जल्दी अपने दर्शन के लिए बुलाएं.”

महाकाल मंदिर में फिल्मी हस्तियों की हाजिरी

श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीवीआईपी लोगों का लगातार आना जारी है. बॉलीवुड की हस्तियां लगातार बाबा महाकाल के दर पर हाजिरी लगाती हैं. अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले बॉलीवुड कलाकार उज्जैन आकर बाबा महाकाल से सफलता की प्रार्थना करते हैं. अगर किसी फिल्म की शूटिंग इंदौर के आसपास होती है तो सभी कलाकार यहां अवश्य आते हैं. क्रिकेटर्स भी लगातार बाबा महाकाल के दर पर हाजिरी लगाते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amit Shah on Congress: “राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी”, अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा पलटवार     |     Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस को शक     |     Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव विह्वल होकर की शिव आराधना     |     Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की हाई-लेवल जांच     |     MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी     |     Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रोकने के लिए मास्टरप्लान तैयार     |     Collector’s Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया गया ठंडा पानी और शरबत     |     MP High Court: “दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?” मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग से मांगी डिटेल रिपोर्ट     |     Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में     |     Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला ‘सोना’ से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्मेदारी; हजारों को मिलेगा रोजगार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें