Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में

भोपाल : रसोई गैस की कालाबाज़ारी रोकने के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल और कोटरा सुल्तानाबाद स्थित बीएस एचपी गैस एजेंसियों की खाद्य विभाग ने जांच पूरी कर ली है. खाद्य विभाग ने जांच रिपोर्ट एडीएम प्रकाश नायक को सौंपी दी है. जांच में बताया गया है कि एक एजेंसी खाद्य विभाग के ही रिटायर्ड अफसर और उनके रिश्तेदारों की है. अब जिला प्रशासन इन एजेंसियो के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की तैयारी कर रहा है.

दो गैस एजेंसियों की जांच में मिली गड़बड़ियां

इन दोनों गैस एजेंसियों में गैस सिलेंडर की सप्लाई की शिकायत मिली थी. इसके बाद फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने टीम से जांच करवाई थी. जांच में सामने आया करीब 36 हजार वर्गफीट क्षेत्र में दोनों एजेंसियों के साझा गोदाम बने हैं. स्टॉक जांच में सबसे बड़ी गड़बड़ी फीनिक्स एजेंसी में मिली. यहां 350 घरेलू, 350 कमर्शियल, और 2 हजार 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर गायब थे. वहीं बीएस एजेंसी के गोदाम में भी 254 भरे सिलेंडर गायब मिले. यहां कमर्शियल सिलेंडर के स्टॉक में भी गड़बड़ी सामने आई.

सिलेंडर बुक हुए, ग्राहकों तक नहीं पहुंचे

जांच में ये भी पता चला कि सिलेंडर बुक हुए, लेकिन ग्राहकों तक ही नहीं पहुंचे. गैस एजेंसियों के संचालकों ने बड़ी संख्या में सिलेंडरों में हेरफेर किया है, जिन्होंने ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक कराए थे, एजेंसियों की ओर से उन उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं पहुंचाए गए. जब उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंचे तो पता चला कि उनको सिलेंडर की डिलीवरी हो गई है, जबकि उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचे ही नहीं थे. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि सिलेंडर अधिक पैसे लेकर किसी और को दिए गए. एजेंसियों के गोडाउन में स्टॉक के अनुसार भी सिलेंडर नहीं पाए गए.

गैस एजेंसी के लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव

इन एजेंसियों की अलावा अन्य एजेंसियों और अवैध परिवहन, अवैध रिफिलिंग करने वालों की भी जांच रिपोर्ट एडीएम को दी गई है. 10 से 12 मामलों की जांच रिपोर्ट सौंपी गई है. इन एजेंसियों के संचालकों व अवैध गैस सिलेंडरों का परिवहन और रिफिलिंग करने वालों पर जुर्माना और एफआईआर हो सकती है. एजेंसियों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के अनुमोदन पर एडीएम संबंधित गैस कंपनियों को एजेंसियों का लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव जल्द भेजा सकता है.

गैस एजेंसी में 10 प्रकार की गड़बड़ियां

फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया “जेके रोड स्थित मीनाल रेसिडेंसी की मेसर्स फिनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी में 10 तरह की गड़बड़ियां मिली हैं. बीएस एजेंसी के गोदाम में भी 254 भरे सिलेंडर गायब मिले. यहां कमर्शियल सिलेंडरों के स्टॉक में भी गड़बड़ी सामने आई. एजेंसियां रिटायर्ड सहायक आपूर्ति अधिकारी बीपी शर्मा और उनके रिश्तेदारों की होना सामने आया है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amit Shah on Congress: “राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी”, अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा पलटवार     |     Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस को शक     |     Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव विह्वल होकर की शिव आराधना     |     Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की हाई-लेवल जांच     |     MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी     |     Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रोकने के लिए मास्टरप्लान तैयार     |     Collector’s Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया गया ठंडा पानी और शरबत     |     MP High Court: “दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?” मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग से मांगी डिटेल रिपोर्ट     |     Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में     |     Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला ‘सोना’ से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्मेदारी; हजारों को मिलेगा रोजगार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें