Ranchi Kshatriya Samagam 2026: रांची में क्षत्रिय एकता का महाकुंभ, देश के कोने-कोने से आए लोग; समाज के भविष्य और राजनीति पर हुआ मंथन

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में रविवार को क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026 का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम क्षत्रिय गौरव एकता मंच, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में हुआ, जिसमें झारखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही.

मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह समेत कई दिग्गज मौजूद

समागम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मौजूद रहे. इसके अलावा शिवहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद लवली आनंद, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्व सांसद सुनील सिंह तथा धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुईं.

समाज की एकता और संगठन पर जोर

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन तथा सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई. मंच से वक्ताओं ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी एकजुटता जरूरी है और ऐसे कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि समाज में एकता लाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिखराव की स्थिति के कारण कई बार समाज के हक और अधिकार कमजोर पड़ जाते हैं. उन्होंने कहा, “हम सबको मिलकर समाज को जोड़ने का काम करना होगा. इस समागम का उद्देश्य भी यही है कि क्षत्रिय समाज से जुड़े सभी लोग एक मंच पर आएं और समाज की मजबूती के लिए मिलकर काम करें.”

पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और इस समाज ने हमेशा देशहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि समागम में इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि समाज किस तरह आगे भी राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में अपनी भूमिका को और मजबूत कर सकता है.

पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि समाज को एकजुट करने और आपसी संवाद को बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग इस मंच पर अपने विचार साझा कर रहे हैं, जिससे समाज के बीच संवाद और सहयोग की भावना मजबूत होगी.

धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने कहा कि समाज की एकता और आपसी सहयोग से ही सामाजिक विकास संभव है और ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं.

बृजभूषण शरण सिंह की अपील

समागम के मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में लोगों से एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में होती है और जब समाज संगठित होता है तो वह हर क्षेत्र में मजबूत भूमिका निभा सकता है.

कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का आयोजकों की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया. समागम में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरा मैदान लोगों से खचाखच भरा नजर आया. आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के बीच एकता और संवाद की प्रक्रिया लगातार जारी रह सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा बकाया DA, जानें किसे कितना होगा फायदा     |     Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, ‘साइलेंट किलर’ गैस ने ली 4 की जान; पुंगनूर की दिल दहला देने वाली घटना     |     Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतदान; देखें असम, केरल और तमिलनाडु का पूरा शेड्यूल     |     Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स वरना…     |     UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से गरमाई सियासत     |     चैत्र नवरात्रि 2026: पहला और अष्टमी व्रत क्यों है सबसे महत्वपूर्ण? जानें व्रत के जरूरी नियम, सावधानियां और कन्या पूजन का महत्व     |     आम जनता को बड़ी राहत! मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच भी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम; सरकार ने बनाया यह ‘मास्टर प्लान     |     भदौड़ में सुखबीर बादल की दहाड़! “नशे और गैंगस्टर का करना होगा सफाया तभी बचेगा पंजाब”; अकाली दल की सरकार बनते ही अपराधियों पर होगा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’     |     पंजाब में फिर लौटेगी ठंड! 9 जिलों में ओले गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम विभाग की ताजा चेतावनी     |     जालंधर वासियों की बल्ले-बल्ले! 10 साल बाद फिर दौड़ेगी ‘सिटी बस’, सड़कों पर उतरेंगी 97 इलेक्ट्रिक बसें; जानें क्या होगा रूट और किराया     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें