Poco C81 Sale: आज से शुरू होगी Poco C81 की सेल, ₹10,999 में 6,300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले का तड़का

12 हजार रुपए तक के बजट में आप नया फोन तलाश रहे हैं तो इस प्राइस रेंज में हाल ही में Poco C81 को उतारा गया है. कंपनी की सी सीरीज में लॉन्च हुआ ये लेटेस्ट मोबाइल फोन आपको 6300mAh बैटरी, वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0, रिवर्स चार्जिंग और 4GB वर्चुअल रैम जैसी खूबियों के साथ मिलेगा. दोपहर 12 बजे इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी, सेल शुरू होने से पहले आइए आपको इस हैंडसेट की कीमत और इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स की जानकारी देते हैं.

POCO C81 प्राइस इन इंडिया

इस पोको मोबाइल के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10999 रुपए है. फोन की सेल 27 अप्रैल यानी आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए शुरू होगी. इस फोन को आप सनसेट गोल्ड, एलाइट ब्लैक और आइस ब्लू तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो ये पोको स्मार्टफोन Samsung Galaxy F06 5G, MOTOROLA g35 5G, और realme P4 Lite जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा.

POCO C81 स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: इस लेटेस्ट बजट फोन में 6.9 इंच डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, आई केयर और 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट के साथ आपको मिलेगा.
  • रैम: 4GB वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 4 जीबी से 8GB तक बढ़ाने की सुविधा मिलती है.
  • प्रोसेसर: इस बजट फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यूनीसॉक टी7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा. इस फोन का एंटूटू स्कोर 384K प्लस है.
  • बैटरी: 6300mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो फुल चार्ज पर 2 दिन तक साथ निभाती है. ये फोन आप लोगों को 15 वॉट फास्ट चार्जिंग और 7.5 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्ज के साथ मिलेगा.
  • कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप है, सेल्फी के लिए ये फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आता है.
  • खास फीचर्स: इस डिवाइस में वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0, एआई फीचर्स, शाओमी हाइपर आइलैंड फीचर, एआई फेस अनलॉक, साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाने की सुविधा मिलती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Krishan Lal Panwar on Dushyant: सोनीपत में मंत्री कृष्ण लाल पंवार का तंज- ‘जब सत्ता में थे तब भाजपा अच्छी थी, अब खराब हो गई’     |     Weather Update: अप्रैल में ही 44 डिग्री पहुंचा पारा, सूर्य देव उगल रहे आग; जानें मई-जून में कितनी सताएगी गर्मी?     |     Sirsa Crime News: सिरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले कुल्हाड़ी से हमला फिर ऊपर चढ़ाई कार; मची सनसनी     |     Haryana Assembly Special Session: हरियाणा विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने किया सत्र का बॉयकॉट, बाहर चलाया समानांतर सदन     |     BJP District Workshop: भाजपा की जिला योजना कार्यशाला, आदित्य साहू बोले- हमारे लिए राष्ट्र प्रथम सर्वोपरि     |     Jharkhand News: दूषित गोलगप्पा खाने से मची चीख-पुकार, 42 लोग अस्पताल में भर्ती, देर रात गांव पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी     |     Bokaro Crime News: बोकारो में सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या की, मायके जाने की जिद पर ली जान     |     Hazaribagh Road Accident: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की मौत     |     Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस     |     Jharkhand Crime: सोयको में सनसनीखेज वारदात, दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पहाड़ी पर मिला अज्ञात युवक का शव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें