PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर हुए पाप आएंगे सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे यानी अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है. उससे पहले भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता बंगाल में ताबड़तोड़ रैली और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. बंगाल के उत्तर 24 परगना में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि TMC सरकार ने यहां अपने कुकर्मों से बंगाल की जनता का भरोसा खो दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि TMC वाले अगर मां, माटी और मानुष की याद दिलाएंगे तो इनके पाप सामने आ जाएंगे. TMC की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी बिकी, घुसपैठियों के हवाले कर दिया और बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल का ये चुनाव अंतिम चरण में है, लेकिन आपने देखा होगा, 15 साल पहले TMC मां, माटी और मानुष की बातें करके सत्ता में आई थी. पर अब इनके मुंह से मां, माटी और मानुष, यह शब्द तक नहीं निकलते. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर वे ये नाम लेंगे तो उनके पाप सामने आ जाएंगे.

TMC सरकार की खामियां गिनाई

पीएम मोदी ने कहा कि उनके पास इसके एक नहीं, अनेक उदाहरण हैं. आप शिक्षक भर्ती घोटाले का मामला लीजिए. संवेदनशील सरकार होती तो ईमानदारी से जांच करती लेकिन कोर्ट को इसमें जांच के आदेश देने पड़े यानी TMC की सरकार की विश्वसनीयता शून्य है. TMC इस घोटाले की जांच नहीं करती है. पीएम मोदी ने कहा कि 2023 के पंचायत चुनाव का एक और उदाहरण है. हर राज्य में पंचायत चुनाव राज्य सरकारें ही करवाती हैं. सुरक्षा का जिम्मा उन्हीं का होता है लेकिन कोर्ट को लगा कि TMC सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती इसलिए कोर्ट ने पंचायत चुनाव के लिए भी केंद्रीय बलों को लगाने का आदेश दिया.

पीएम मोदी ने कहा कि एक और उदाहरण संदेशखाली की जांच का है जिसमें भी कोर्ट ने TMC की सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि संदेशखाली में बहनों के साथ जो अन्याय हुआ, उसमें सरकार ने पीड़ितों का नहीं बल्कि गुंडों का साथ दिया. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे कई सारे मामले मैं आपके सामने रख सकता हूं जहां कोर्ट ने TMC सरकार की मंशा को उजागर किया है.

पीएम मोदी ने महिलाओं को लेकर किए कई वादे

इस दौरान पीएम ने महिलाओं को लेकर कई अहम वादे किए. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर हर महिला को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच और टीके भी मुफ्त होंगे. गर्भावस्था में 21,000 रुपए की मदद दी जाएगी और बेटी की ग्रेजुएशन पर 50,000 रुपए सीधे खाते में आएंगे. इसके अलावा हर साल 36,000 रुपए महिलाओं के खातों में भेजे जाएंगे और सरकारी नौकरियों में बेटियों को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा.

पहले चरण में भारी मतदान से TMC का अहंकार टूटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले मैं सिंगुर आया था. उसी समय उन्हें TMC की निर्मम सरकार के प्रति जनता का गुस्सा साफ-साफ देखा था. आज मैं फिर देख रहा हूं, वो गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका है और इस गुस्से में बंगाल का एक ही उद्घोष है. बंगाल का एक ही संकल्प है, बंगाल ने ठान लिया है, ‘पलटानो दोरकार, चाई बीजेपी सरकार’. पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण में भारी मतदान से TMC का अहंकार टूट गया है, दूसरे चरण में भाजपा सरकार की प्रचंड जीत पक्की होने जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Rinku Singh: ‘मुझे संकटमोचन नहीं, इस नाम से पुकारें’; रिंकू सिंह ने खुद बताया अपना पसंदीदा नाम     |     Balbir Singh on AAP: बलवीर सिंह को भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर, राघव चड्ढा एपिसोड की बताई पूरी कहानी     |     Hydration Tips: शरीर में पानी की कमी दूर करेंगे मखाना और पोहा, जानें गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के बेस्ट तरीके     |     Indian IT Sector: AI और ग्लोबल मंदी से भारतीय आईटी सेक्टर को 115 बिलियन डॉलर का घाटा, संकट में हजारों नौकरियां     |     School Holidays 2026: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा, जानें आपके राज्य में कब से बंद होंगे स्कूल     |     Israel Election: नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व PM बेनेट और लैपिड ने चुनाव से पहले मिलाया हाथ, बनाया नया मोर्चा     |     Weather Update: दिल्ली में आज हीटवेव का येलो अलर्ट, 48 घंटे में पलटेगा मौसम; हिमाचल में बर्फबारी और यूपी-बिहार का जानें हा     |     AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी     |     Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?     |     Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें