Rinku Singh: ‘मुझे संकटमोचन नहीं, इस नाम से पुकारें’; रिंकू सिंह ने खुद बताया अपना पसंदीदा नाम

Rinku Singh, KKR vs LSG: कोई फीनिशर कहता है तो कोई लॉर्ड रिंकू. लेकिन, सवाल ये कि रिंकू सिंह खुद क्या कहलाना पसंद करते हैं? कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले के बाद रिंकू सिंह को एक और नए नाम से पुकारे जाने की कोशिश हुई. उस नए नाम पर रिंकू सिंह की रजामंदी भी मांगी गई. लेकिन उन्होंने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. रिंकू सिंह ने फिर वो नाम बताया, जो उन्हें पसंद है. जिससे पुकारा जाना उन्हें भाता है.

रिंकू सिंह के कमाल से जीता कोलकाता

इकाना स्टेडियम पर 26 अप्रैल को खेले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. दोनों टीमों के बीच हुए इस मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जिसमें जीत के नायक रिंकू सिंह बने. रिंकू सिंह की बल्लेबाजी और चुस्त फील्डिंग दोनों का ही असर रहा कि कोलकाता की टीम मैदान मारने में कामयाब रही.

संकटमोचन कहलाने से रिंकू सिंह को परहेज

अब इस तूफानी प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह जब पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे तो उनके सामने पहला सवाल ही उनके नए नाम के तौर पर सामने आया. प्रजेंटर ने रिंकू सिंह से पूछा कि क्या उन्हें उनका नाम बदलकर अब रिंकू संकटमोचन कर देना चाहिए? रिंकू सिंह ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया. फिर उन्होंने कहा कि सिर्फ रिंकू ही अच्छा है.

5 कैच, 5 छक्के, 83* रन… रिंकू सिंह का धाकड़ प्रदर्शन

रिंकू सिंह ने LSG के खिलाफ 51 गेंदों पर 83 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी इस इनिंग में 5 छक्के और 7 चौके शामिल रही. इसके अलावा एक चौका उन्होंने सुपर ओवर में भी लगाया, जिसने फाइनली KKR की विजयी स्क्रिप्ट लिखी. रिंकू सिंह ने फील्डिंग में 5 कैच भी लपके, जिसमें से एक कैच सुपर ओवर में पकड़ा. LSG के खिलाफ रिंकू सिंह के खेल की सराहना इसलिए भी हो रही है क्योंकि उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम की कमान संभाली थी.

रिंकू सिंह ने मैच के बाद बताई अपनी जीत की स्ट्रेटजी

अपने प्रदर्शन को लेकर रिंकू सिंह ने मैच के बाद कहा कि उनके दिमाग में बस एक ही चीज थी कि गेम को आखिर तक लेकर जाना है. टीम को विनिंग पोजिशन में लाना है. ज्यादा खतरे मोल ना लेते हुए खराब गेंदों का इंतजार करना है और सिंगल, डबल से काम चलाना है. रिंकू सिंह ने अपनी इस स्ट्रेटजी पर अमल करते हुए ही KKR को जीत दिलाई.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |     Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा     |     Smartphone Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में कहीं ब्लास्ट न हो जाए फोन की बैटरी! स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स     |     PM Modi in Kashi: सर्वार्थ सिद्धि योग में पीएम मोदी ने की बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले लिया आशीर्वाद     |     गर्मियों में अमृत है ‘सौंफ का पानी’: खाली पेट पीने से वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे     |     Jalgaon Accident News: जलगांव में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने के बाद गैस टैंकर से टकराई क्रूजर; नई नवेली दुल्हन समेत 3 की मौत     |     Delhi Police Operation: दिल्ली पुलिस ने तोड़ी ISI की कमर, मूसेवाला मर्डर के आरोपी शाहबाज अंसारी के हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़; 9 गिरफ्तार     |     West Bengal Election 2026: फाल्टा में EVM के ‘कमल’ बटन पर टेप लगाने का आरोप, चुनाव आयोग बोला- ‘जरूरी हुआ तो होगी दोबारा वोटिंग’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें