IND W vs SA W: मंधाना के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, साउथ अफ्रीकी कप्तान ने जड़ा दोहरा शतक; भारत को मिली हार

South Africa Women beat India Women: साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने भारत के खिलाफ तीसरा T20 भी जीत लिया है. इसी के साथ उसने 5 मैचों की T20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया. साउथ अफ्रीका ने भारत को तीसरे T20 में 9 विकेट से हराया. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले T20 में 6 विकेट से और दूसरे T20 में 8 विकेट से हराया था. साउथ अफ्रीकी महिलाओं ने T20 सीरीज के तीनों मुकाबले रन चेज करते हुए जीते, जिसमें उसके कप्तान लॉरा वुलफार्ट की बड़ी भूमिका रही. भारत के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त दिलाते हुए सीरीज पर कब्जा कराने में साउथ अफ्रीका की कप्तान के बनाए 220 रनों का बड़ा योगदान रहा. इस दौरान लॉरा वुलफार्ट ने स्मृति मंधाना और मेग लेनिंग के नाम दर्ज वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की.

साउथ अफ्रीका की कप्तान ने जड़ा सबसे तेज शतक

T20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने शेफाली वर्मा के बनाए 64 रन और हरमनप्रीत कौर के 66 रन की बदौलत साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य रखा था. इस बड़े रन चेज में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुलफार्ट ने अपनी टीम को पहली गेंद से फ्रंट से लीड किया. तीसरे T20 में लॉरा वुलफार्ट ने अपने करियर का सबसे तेज शतक जड़ा. साउथ अफ्रीका की कप्तान के बल्ले से निकले तूफानी शतक ने उनकी टीम का काम आसान कर दिया. उनका विकेट हालांकि 16वें ओवर में गिर गया था मगर तब तक साउथ अफ्रीका की जीत और भारतीय महिलाओं की एक और हार की राह तैयार हो चुकी थी.

लॉरा वुलफार्ट ने 47 गेंदों पर जमाया शतक

लॉरा वुलफार्ट ने 53 गेंदों का सामना कर 115 रन बनाए. 216.98 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में 5 छक्के और 14 चौके शामिल रहे. लॉरा वुलफार्ट ने 47 गेंदों पर अपने T20I करियर के सबसे तेज शतक की स्क्रिप्ट लिखी, जो कि महिला T20I में चौथा सबसे तेज शतक है. ये लॉरा वुलफार्ट के T20I करियर का ओवरऑल तीसरा शतक है.

साउथ अफ्रीका के कप्तान ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

भारत के खिलाफ तीसरे T20 में शतक जमाने के साथ ही लॉरा वुलफार्ट ने स्मृति मंधाना और मेग लेनिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की. महिलाओं के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 17 शतक बनाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना और मेग लेनिंग के नाम है. मगर अब इस लिस्ट में लॉरा वुलफार्ट का भी नाम जुड़ गया है. उनके भी इंटरनेशनल करियर में अब 17 शतक हो चुके हैं. लॉरा वुलफार्ट ने टेस्ट में 1, वनडे में 13 और T20I में 3 शतक जड़े हैं.

220 रन ठोककर भारत के खिलाफ जिताई T20 सीरीज

5 मैचों की T20 सीरीज के पहले तीनों मुकाबलों में लॉरा वुलफार्ट ने फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है. तीसरे T20 में 115 रन बनाने से पहले उन्होंने दूसरे T20 में 54 रन जबकि पहले T20 में 51 रन बनाए. इस तरह अब तक 220 रन बनाकर वो ना सिर्फ सीरीज की सबसे सफल बल्लेबाज बन चुकी है बल्कि अपनी टीम को T20 सीरीज भी जिता चुकी है. 3 मैचों में 220 रन लॉरा वुलफार्ट मे 73.33 की औसत से बनाए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट्रोल-डीजल को लेकर मिली राहत     |     Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज     |     IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |     Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा     |     Smartphone Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में कहीं ब्लास्ट न हो जाए फोन की बैटरी! स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स     |     PM Modi in Kashi: सर्वार्थ सिद्धि योग में पीएम मोदी ने की बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले लिया आशीर्वाद     |     गर्मियों में अमृत है ‘सौंफ का पानी’: खाली पेट पीने से वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे     |     Jalgaon Accident News: जलगांव में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने के बाद गैस टैंकर से टकराई क्रूजर; नई नवेली दुल्हन समेत 3 की मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें