Israel Election: नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व PM बेनेट और लैपिड ने चुनाव से पहले मिलाया हाथ, बनाया नया मोर्चा

इजराइल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट और येर लैपिड ने मिलकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चुनाव में चुनौती देने का फैसला किया है. इस साल के अंत तक इजराइल में चुनाव होने की संभावना है. रविवार को दोनों नेताओं ने घोषणा की कि उनकी पार्टियां बेनेट 2026 और येश अतीद अब साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी.

इस नए गठबंधन का नाम टुगेदर रखा गया है, जिसका नेतृत्व बेनेट करेंगे. गठबंधन का मकसद विपक्ष को एकजुट करना है, जो फिलहाल बिखरा हुआ है. बेनेट ने कहा कि यह कदम देश के लिए देशभक्ति और जायोनी सोच से प्रेरित है. वहीं लैपिड ने कहा कि बेनेट भले ही दक्षिणपंथी नेता हैं, लेकिन ईमानदार हैं और दोनों के बीच भरोसा है.

बेनेट

हमास के हमले की जांच का वादा

लैपिड ने यह भी कहा कि इस गठबंधन का उद्देश्य आंतरिक मतभेद खत्म कर चुनाव जीतना और इजराइल को आगे ले जाना है. बेनेट ने यह भी वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले से पहले की सुरक्षा चूकों की जांच के लिए एक राष्ट्रीय आयोग बनाया जाएगा. मौजूदा नेतन्याहू सरकार ने अब तक ऐसी जांच से इनकार किया है.

क्या दोनों नेता पहली बार साथ आए हैं?

लैपिड और बेनेट पहले भी साथ आ चुके हैं. 2021 के चुनाव में दोनों ने मिलकर नेतन्याहू के 12 साल लंबे शासन को खत्म किया था और सरकार बनाई थी, लेकिन यह गठबंधन सिर्फ 18 महीने ही चल सका. इससे पहले 2013 में भी दोनों ने नेतन्याहू की सरकार में शामिल होकर उनके पारंपरिक सहयोगियों को बाहर कर दिया था.

नेतन्याहू इजराइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं. उन्होंने नवंबर 2022 में फिर वापसी की और देश की सबसे दक्षिणपंथी सरकार बनाई. लेकिन अक्टूबर 2023 में हमास के हमले और उसके बाद गाजा में युद्ध ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है. हाल के सर्वे बता रहे हैं कि अगला चुनाव वह हार सकते हैं.

किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?

एक सर्वे के अनुसार, 120 सीटों वाली संसद में बेनेट को 21 सीटें और नेतन्याहू की पार्टी लिकुड को 25 सीटें मिल सकती हैं. वहीं लैपिड की पार्टी को सिर्फ 7 सीटें मिलने का अनुमान है, जो पहले 24 सीटें थीं. 54 साल के बेनेट पूर्व सेना कमांडो और टेक कारोबारी हैं, जबकि 62 साल के लैपिड पूर्व टीवी एंकर हैं और खुद को इजराइल के मध्यम वर्ग की आवाज बताते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट्रोल-डीजल को लेकर मिली राहत     |     Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज     |     IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |     Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा     |     Smartphone Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में कहीं ब्लास्ट न हो जाए फोन की बैटरी! स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स     |     PM Modi in Kashi: सर्वार्थ सिद्धि योग में पीएम मोदी ने की बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले लिया आशीर्वाद     |     गर्मियों में अमृत है ‘सौंफ का पानी’: खाली पेट पीने से वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे     |     Jalgaon Accident News: जलगांव में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने के बाद गैस टैंकर से टकराई क्रूजर; नई नवेली दुल्हन समेत 3 की मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें