Owl Census in India: देश का पहला उल्लू गणना सर्वे इस राज्य में शुरू, लुप्त होती प्रजातियों को बचाने की बड़ी मुहिम; जानें पूरी वजह

अब देश में उल्लुओं की गिनती की जाएगी. इसकी शुरुआत सबसे पहले पश्चिम बंगाल राज्य से होने जा रही है, जहां ये पहल शुरू की है. इस तरह पश्चिम बंगाल देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां उल्लुओं की गिनती की जाएगी. उल्लुओं की गिनती का काम पश्चिम बंगाल राज्य में अगले महीने से शुरू होने जा रहा है. ये सर्वे बर्ड्स वाचर्स सोसायटी संगठन की अगुआई में किया जा रहा है.

पक्षी प्रेमी संगठन क्षी प्रेमी संगठन बर्ड्स वाचर्स सोसायटी की इस पहल में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया और राज्य वन विभाग की ओर से भी सहयोग किया जाएगा. ये सर्वे मई तक चलेगा, जिसके जरिए ये पता लगाया जाएगा कि पश्चिम बंगाल में यह कहां-कहां हैं और किस हालत में रह रहे हैं. इस तरह इनके संरक्षण के लिए भी एक रणनीति तय की जा सकती है.

भारत में उल्लुओं की कुल 36 प्रजातियां

भारत में उल्लुओं की कुल 36 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 23 प्रजातियां अकेले पश्चिम बंगाल में मौजूद हैं. ये उल्लू उत्तर में हिमालय के ऊंचे इलाकों से लेकर दक्षिण में सुंदरबन तक फैले हुए हैं. इस सर्वे के दौरान उल्लुओं की तीन प्रमुख प्रजातियों पर खास फोकस किया जाएगा. इनमें ब्राउन फिश आउल, ओरिएंटल बे आउल और यूरेशियन स्कॉप्स आउल शामिल हैं.

ब्राउन फिश आउल आकार में काफी बड़ा होता है, जो अपनी कान की कलगी (ear tufts), चमकीली पीली आँखों और भूरे-धारीदार पंखों से पहचाना जाता है. छलियों और छोटे जलीय जीवों का शिकार करता है. ओरिएंटल बे और यूरेशियन स्कॉप्स उल्लू छोटे होते हैं, जिनके सिर पर छोटे पंखों के गुच्छे (कान जैसे) होते हैं, आँखें पीली होती हैं और पंख धूसर-भूरे रंग के होते हैं जो पेड़ की छाल से मेल खाते हैं.

इस सर्वे के पीछे क्या है मकसद?

इस सर्वे की शुरुआत के पीछे फरक्का क्षेत्र में दुर्लभ ऑस्ट्रेलियन ग्रास उल्लू का मिलना सबसे बड़ी वजह है. सर्वेक्षण का मकसद केवल प्रजातियों की पहचान करना ही नहीं है, बल्कि यह भी समझना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और जंगलों के कटाव के कारण उल्लुओं के प्राकृतिक आवास किस तरह प्रभावित हो रहे हैं. शहरों के विस्तार, पेड़ों की कमी और रोशनी व शोर प्रदूषण के चलते कई उल्लू प्रजातियां बेघर होती जा रही हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें