NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बताया ‘साजिश’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद हादसे को लेकर लगातार नए दावे किए जा रहे हैं. अजित के भतीजे रोहित पवार पिछले कई दिनों से हादसे के पीछे साजिश को लेकर कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं. उनके बेटे ने भी जांच कराने की बात कही है, और अब NCP (SP) के विधायक ने बड़ा सवाल करते हुए पूछा कि क्या पायलट सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बन गए थे, क्या राजीव गांधी की तर्ज पर हत्या की साजिश रची गई थी?

बारामती हवाई हादसे को लेकर महाराष्ट्र की सियासत बहुत ज्यादा गरमाई हुई है. हादसे को लेकर लगातार नए दावे किए जा रहे हैं. इस सिलसिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-शरद पवार) के अकोला से विधायक अमोल मिटकिरी ने बड़ी साजिश का अंदेशा जताते हुए सवाल किया, “अजित पवार के विमान हादसे के समय क्या सुमित पायलट सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे?”

‘क्या राजीव गांधी की तरह हत्या की गई’

साथ ही उन्होंने यह भी पूछा, “क्या लिट्टे ने जिस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की, उसी तरह अजित पवार की भी हत्या की गई थी?” उनका कहना है कि अगर सुमित कपूर की पत्नी कह रही हैं कि वह जीवित हैं, तो क्या विमान हादसे में सचमुच उनकी मौत हुई थी? अजित पवार के विमान हादसे को लेकर इतना बड़ा रहस्य होने के बावजूद महाराष्ट्र आखिर इतना शांत क्यों है? उन्होंने कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक थे.

विमान के ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताते हुए एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने हादसे की तकनीकी जांच पर भी सवाल उठाए. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि यदि ब्लैक बॉक्स का डेटा कुछ दिन में ही सार्वजनिक कर दिया जाता तो समझा जा सकता है, लेकिन अब तक एयरपोर्ट और संबंधित स्थानों के CCTV फुटेज सामने भी क्यों नहीं लाए गए?

हादसे को लेकर क्या बोले फडणवीस

इस दावे के इतर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछले महीने जनवरी में हुए विमान हादसे की CBI से जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध किया है.

फडणवीस ने यह भी कहा, “राज्य में सत्तारुढ़ महायुति सरकार यह पक्का करेगी कि हादसे के बारे में सभी शक दूर हो जाएं.” उन्होंने कहा कि मुझे NCP (BJP की सहयोगी) की ओर से पत्र मिला है जिसमें विमान हादसे की CBI से जांच कराने की मांग की गई है और मैंने गृह मंत्री शाह से बात की है. अब DGCA और राज्य CID की जांच के साथ-साथ CBI भी जांच करेगी.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पीछे की वजह     |     Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान     |     Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! ‘ऑपरेशन त्रासी’ के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे गए, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी     |     Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अधीन नहीं     |     बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन आरोपों से भरी है क्राइम कुंडली     |     Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का ‘मामी-मौसी’ नेटवर्क     |     Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टेशनों की पूरी लिस्ट     |     Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या है पूरा मामला?     |     बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करने का आरोप, कोर्ट में खुला ये राज     |     NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बताया ‘साजिश’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें