धुले ट्रिपल मर्डर: एक छोटी सी बात पर सगाई में चले हथियार, बिछ गई 3 लाशें, दहल उठा महाराष्ट्र

सगाई समारोह में शादी के कार्ड पर नाम नहीं छपने से नाराजगी इतनी बढ़ गई कि तीन लोगों की हत्या कर दी गई. घटना महाराष्ट्र के धुले जिले के पिम्पलनेर कस्बे की है. यहां सगाई समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. शादी के कार्ड (पत्रिका) में नाम छपवाने को लेकर दो गुटों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि शादी हॉल में ही धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया

इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं. घटना पिंपलनेर के नीलकंठ नगर क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सगाई और हल्दी की तैयारियां चल रही थीं, तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट से होते हुए चाकूबाजी तक पहुंच गया.

मृतकों की पहचान देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार, सुरेश मोजगीर गोसावी और साहिल सुरेश गोसावी के रूप में हुई है. तीनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं, घायलों में पंकज अशोक गीर, सुरेश सुपडुगीर और सागर गोसावी शामिल हैं. सभी को पहले ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमला सुनियोजित था. उनका कहना है कि व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए पहले ही धमकी दी गई थी, जो आखिरकार सच साबित हुई. पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. पिंपलनेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

सगाई के दिन हुए इस रक्तपात से पिंपलनेर समेत पूरे धुले जिले में दहशत का माहौल है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Gurdaspur News: गुरदासपुर में गन पॉइंट पर बड़ी लूट, शराब के ठेके पर सेल्समैन को बंधक बनाकर नकदी ले उड़े बदमाश     |     कमल कौर भाभी हत्याकांड: फरार आरोपी के 3 मोबाइल खोलेंगे हत्या का राज, पुलिस को मिले बड़े खुलासों के संकेत     |     Ludhiana News: लुधियाना में ‘चिट्टे’ का बड़ा नेटवर्क उजागर! इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप     |     Ludhiana News: लुधियाना में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन, कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी और सैंपल जब्त     |     Jalandhar News: जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, वारदात से इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस     |     Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में 22ct और 24ct सोने का ताजा भाव     |     Ferozepur News: फिरोजपुर में पत्नी ने पति को बाथरूम में किया बंद, घर से हुई फरार; पुलिस तक पहुँचा मामला     |     भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं: कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश, HUDA के दो पूर्व अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज     |     Haryana Housing Scheme: हरियाणा में 2,646 परिवारों का घर का सपना सच, पक्का मकान बनाने के लिए सरकार देगी 2.5 लाख की मदद     |     खाकी का फर्ज: शहीद जेल वार्डन ने अंगदान कर 5 लोगों को दिया नया जीवन, जाते-जाते दुनिया में कायम की मिसाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें