“छपरा में मातम: ठंड से बचने का जतन बना काल”: बंद कमरे में अलाव जलाकर सोए थे परिजन, दम घुटने से 4 की दर्दनाक मौत

बिहार के छपरा शहर से शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. भगवान बाजार थाना क्षेत्र की अंबिका कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों और एक बुजुर्ग महिला की दम घुटने से मौत हो गई. जबकि तीन अन्य परिजन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. यह हादसा ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर अलाव जलाकर सोने की वजह से हुआ.

जानकारी के मुताबिक, अंबिका कॉलोनी में रहने वाला यह परिवार शुक्रवार रात कड़ाके की ठंड से बचने के लिए एक कमरे में अलाव जलाकर सो गया था. परिवार के कुल सात लोग कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर ही सोए थे. रात के दौरान अलाव से निकला धुआं कमरे में भरता चला गया और ऑक्सीजन की मात्रा धीरे-धीरे कम होती गई. इससे सभी लोग बेहोश हो गए.

शनिवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ. दरवाजा खोलने पर कमरे के अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए. कमरे में सातों लोग बेहोशी की हालत में पड़े थे. आनन-फानन में सभी को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया.

तीन बच्चों सहित चार की मौत

इस हादसे में तीन नाबालिग बच्चों, तेजस, गुड़िया और आर्या की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य कमलावती देवी ने भी दम तोड़ दिया. वहीं, तीन अन्य परिजन की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए निगरानी में रखा गया है.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कमरे में धुआं भरने से ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम हो गया था, जिससे दम घुटने की स्थिति बनी और सभी लोग बेहोश हो गए. डॉक्टरों का कहना है कि बंद कमरे में अलाव या किसी भी तरह की आग जलाना बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है.

परिवार में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा ठंड से बचने के लिए की गई लापरवाही के कारण हुआ है. पूरे मोहल्ले में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें