Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों की मौके पर ही मौत

महाराष्ट्र में कल्याण-अहिल्यानगर हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. रायते पुल पर एक सीमेंट मिक्सर और यात्रियों से भरी एक ईको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में ईको कार में सवार 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह ईको कार कल्याण से मुरबाद जा रही थी. पांच सीटों वाली इस कार में 12 यात्री सवार थे. कार तेज गति से मुरबाद की ओर बढ़ रही थी. उसी समय रायते पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर ट्रक और ईको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरी कार चकनाचूर हो गई. इस वजह से यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला.

दुर्घटना के दौरान जोरदार आवाज हुई. आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. इसके बाद स्थानीय लोगों ने लोगों को निकालने की कोशिश की लेकिन हादसा भीषण होने की वजह से वो लोगों को नहीं निकाल पा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस और राजमार्ग प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गए.

पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की. इसके बाद सभी को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआत में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि उनमें से 10 लोगों की मौत हो गई है. बाकी यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस भयावह दुर्घटना में मरने वालों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. हालांकि, इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले दो लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है. साथ ही मृतकों की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है. टिटवाला पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है.

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. साथ ही, इस घटना ने एक बार फिर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली गाड़ियों के मुद्दे को सामने ला दिया है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इसके खिलाफ क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dubai Property Market: मिडिल ईस्ट टेंशन का दुबई रियल एस्टेट पर बड़ा असर, औंधे मुंह गिरे प्रॉपर्टी के दाम     |     Health Alert: क्या आप भी AI से पूछते हैं बीमारी का इलाज? नई स्टडी का खुलासा- 50% मामलों में मिली गलत सलाह     |     Vaishakh Masik Shivratri 2026: आज है वैशाख मास की शिवरात्रि, जानें पूजा का सटीक मुहूर्त और विशेष संयोग     |     Fitness Tips: जिम जाने का समय नहीं? आलिया भट्ट के ट्रेनर से सीखें 10 मिनट का ये आसान होम वर्कआउट     |     Jhansi News: झांसी में बीयर कंटेनर और मिर्ची के ट्रक में जोरदार भिड़ंत, लूटपाट के डर से मौके पर पुलिस तैनात     |     Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती ‘वीडियो कांड’ में कैसे बिछाया गया जाल     |     MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया     |     Cyber Crime News: ‘आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है…’ कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका     |     Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम     |     Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का ‘साइलेंट मिशन’, चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति में जुटे अमित शाह     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें