Cyber Crime News: ‘आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है…’ कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका

Cyber Fraud Kalyan: महाराष्ट्र के कल्याण से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां ठगों ने आतंकी कनेक्शन का डर दिखाकर 82 साल की बुजुर्ग महिला से 73 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए. खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आरोपियों ने महिला को इतना डरा दिया कि उन्होंने महज पांच दिनों में अपनी पूरी जमा-पूंजी ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दी.

यह घटना कल्याण पश्चिम के सिंडीकेट इलाके में रहने वाली रोहिणी चंद्रकांत कुलकर्णी (82) के साथ 6 से 10 अप्रैल 2026 के बीच हुई. ठगों ने डिजिटल अरेस्ट जैसा माहौल बनाकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया.

कैसे रची गई साजिश?

6 अप्रैल को महिला को विजय खन्ना नाम के व्यक्ति का फोन आया. उसने खुद को जांच अधिकारी बताते हुए दावा किया कि पहलगाम हमले में शामिल एक पाकिस्तानी आतंकवादी के पास उनका मोबाइल नंबर मिला है. साथ ही यह भी कहा गया कि उस आतंकी से जुड़े संदिग्ध लेन-देन में उनका नाम सामने आया है. इस झूठी कहानी से घबराई महिला को ठगों ने लगातार कॉल और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क में रखा और जांच में सहयोग करने के नाम पर दबाव बनाया.

पैसे सुरक्षित करने के नाम पर ठगी

ठगों ने महिला से कहा कि उनके बैंक खातों की जांच के लिए रकम अस्थायी रूप से सुरक्षित खातों में ट्रांसफर करनी होगी. भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल भी भेजी गई. डर के माहौल में महिला ने 6 से 10 अप्रैल के बीच RTGS और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 73.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.

परिजनों को बताया तो खुला राज

बाद में जब महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई, तब ठगी का खुलासा हुआ. इसके बाद उन्होंने कल्याण के महात्मा फुले चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस निरीक्षक विजय नाईक के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती ‘वीडियो कांड’ में कैसे बिछाया गया जाल     |     MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया     |     Cyber Crime News: ‘आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है…’ कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका     |     Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम     |     Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का ‘साइलेंट मिशन’, चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति में जुटे अमित शाह     |     Punjab J&K Dispute: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फिर तकरार, जानें क्या है 1979 का वो समझौता जिसका जिक्र करते हैं CM उमर अब्दुल्ला     |     Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की मौत, 25 घायल     |     MP Board 10th, 12th Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें Direct Link और टॉपर्स लिस्ट     |     ED Raid on AAP MP: आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, पंजाब से गुरुग्राम तक एक्शन     |     Chirag Paswan visits Pashupati Paras: अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; जानें अब कैसी है तबीयत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें