MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया

Jhabua crime news:मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है. काकनवानी थाना क्षेत्र के बालावास गांव में एक महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं. आरोप है कि महिला की पहले बेरहमी से पिटाई की गई, इसके बाद उसका जबरन मुंडन कराया गया और फिर उसे अपमानित करने के लिए उसके ही पति को उसके कंधों पर बैठाकर गांव में घुमाया गया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग इसे रोकने के बजाय तमाशबीन बने हुए हैं. कुछ लोग इस अमानवीय कृत्य का समर्थन करते हुए भी नजर आए.

महिला के साथ क्यों हुई हैवानियत?

जानकारी के अनुसार, महिला पर कथित तौर पर किसी अन्य युवक के साथ भागने का आरोप लगाया गया था. इसी आरोप के आधार पर उसके पति और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर उसे सरेआम अपमानित किया.

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं—74, 76, 85, 296(ए), 115(2), 351(3) और 3(5)—के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूर्या पिता रसिया डामोर (ग्राम पलाशडोर), दिलीप पिता बाबू भूरिया, बाबू भूरिया पिता गोवर्धन और शैलेश पिता परथिग भूरिया (सभी निवासी ग्राम बालावास) शामिल हैं.

क्या बोले अधिकारी?

झाबुआ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह मोहबिया ने बताया कि जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई. आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया और आगे की जांच जारी है. उन्होंने यह भी कहा कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jagdalpur News: लालबाग हाउसिंग कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच शुरू     |     केबल बिछाने के बाद खस्ताहाल हुई सड़क: खुले गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत, रहवासियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा     |     Online Satta: महादेव ऐप की तर्ज पर सट्टा खिलाने वाला मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनकर फैलाया जाल     |     Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का ‘रेड अलर्ट’, मध्य छत्तीसगढ़ में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; लू का कहर शुरू     |     MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से अधिक मासूमों को फैसले का इंतजार     |     MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनिवार्य; PHQ ने जारी किए निर्देश     |     Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CCTV से होगी निगरानी     |     जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंका शव     |     Ujjain News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में महिलाओं का ‘चौका-छक्का’, उज्जैन में आयोजित हुई अनोखी क्रिकेट प्रतियोगिता     |     MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 43 डिग्री के साथ नर्मदापुरम सबसे गर्म, भीषण गर्मी के कारण बदला स्कूलों का समय; जानें नई टाइमिंग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें