Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि! रांची समेत 17 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

रांचीः झारखंड में आज यानी 8 अप्रैल को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं और मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है.

आज पूर्वी और आसपास के मध्य जिलों में खास तौर पर असर देखने को मिल सकता है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, देवघर, गोड्डा और पाकुड़ समेत कई जिलों में खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है.

10 अप्रैल से बदलेगा मौसम

आने वाले 9 अप्रैल को भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है, जहां गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि 10 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान साफ होने लगेगा. 11 अप्रैल से राज्य में ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

रांची और जमशेदपुर में तापमान का हाल

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 0.5 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रहा, जिसमें 0.6 डिग्री की गिरावट आई है. वहीं जमशेदपुर में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा, जो 0.6 डिग्री बढ़ा है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया, जिसमें 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई है.

अन्य जिलों का तापमान

डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिला, यहां अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई और यह 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं न्यूनतम तापमान भी हल्का बढ़कर 20.6 डिग्री हो गया. बोकारो में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो 1.0 डिग्री बढ़ा है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा और इसमें 0.5 डिग्री की गिरावट आई है. इसके अलावा चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री पर स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया, जिसमें 1.8 डिग्री की गिरावट आई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन और सीटों का नया गणित     |     Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अधिकार, चुनाव नतीजों पर भी कही ये बात     |     Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण     |     Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार     |     Noida News: ‘ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?’ नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को लेकर की ये मांग     |     Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेहतर? जानें समय और टोल का अंतर     |     Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का ‘जय श्री राम’ कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में राजनीतिक बहस शुरू     |     Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड     |     Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी ‘फ्लड प्रोटेक्शन वॉल’; जानें पूरा रूट     |     Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- ‘अब नई सरकार काम देखेगी, बिहार आगे बढ़ेगा’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें