Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी का सितम, जमशेदपुर सबसे गर्म; 17 अप्रैल को इन जिलों में ‘हीट वेव’ का येलो अलर्ट

रांचीः झारखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. रांची स्थित मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास या उससे थोड़ा ऊपर दर्ज किया गया है. जबकि बारिश का सिलसिला पूरी तरह थमा हुआ है.

17 अप्रैल को इन इलाकों में हीट वेव

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक आने वाले दिनों में 3 से 5 डिग्री तक पारा और चढ़ेगा. उनके मुताबिक 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर पश्चिमी और उससे सटे मध्य भाग में हीट वेव की स्थिति बनती दिखेगी. इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में दिखेगा. इसी बीच संथाल में छिटपुट बारिश भी होगी. वहीं, 18 अप्रैल को कोल्हान और उससे सटे हुए दक्षिणी भाग में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है.

रांची का पारा 35 डिग्री के ऊपर

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 2.8 डिग्री कम दर्ज हुआ.

जमशेदपुर का पारा 40 डिग्री के करीब

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो जमशेदपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चाईबासा में भी पारा 39.4 डिग्री तक पहुंचा. डाल्टनगंज में 38.8 डिग्री और बोकारो में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा

पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला. रांची में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि जमशेदपुर में 0.6 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई. दूसरी ओर डाल्टनगंज और बोकारो में तापमान में मामूली गिरावट देखी गई.

सबसे कम तापमान गुमला में रिकॉर्ड

न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा. वहीं, जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री और चाईबासा में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई है, जिससे गर्मी और अधिक बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन और सीटों का नया गणित     |     Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अधिकार, चुनाव नतीजों पर भी कही ये बात     |     Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण     |     Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार     |     Noida News: ‘ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?’ नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को लेकर की ये मांग     |     Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेहतर? जानें समय और टोल का अंतर     |     Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का ‘जय श्री राम’ कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में राजनीतिक बहस शुरू     |     Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड     |     Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी ‘फ्लड प्रोटेक्शन वॉल’; जानें पूरा रूट     |     Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- ‘अब नई सरकार काम देखेगी, बिहार आगे बढ़ेगा’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें