Jalandhar News: जालंधर में 15 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, खुलासा होने पर उड़े परिजनों के होश; अब पुलिस ने दर्ज किया केस पंजाब By Nayan Datt On Apr 21, 2026 जालंधर : जालंधर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिलगा थाना के अधीन पुआदरा गांव में एक रेप पीड़ित नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया। खबर सामने आई है कि पेट दर्द की शिकायत के बाद लड़की को उसकी बुआ द्वारा अस्पताल ले जाया गया। यहां पता चला कि वह गर्भवती है और उसकी डिलीवरी करनी होगी। अस्पताल में पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। यह भी पढ़ें Punjab News: मुख्यमंत्री सेहत योजना ने नवजात बच्ची को दी नई… Apr 26, 2026 भीषण सड़क हादसा: तीन गाड़ियों की आपस में जोरदार भिड़ंत,… Apr 26, 2026 लड़की की बुआ ने बताया कि जब उसने लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि अमृतसर के रहने वाले राहुल नामक युवक ने उससे रेप किया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। Share