Jyotiraditya Scindia: सिंधिया ने जेब से निकाली ‘जादुई प्याज’, 51 डिग्री की भीषण गर्मी से बचने का बताया खास फॉर्मूला

शिवपुरी: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को करोड़ों की सौगात देते हुए जनता को स्वास्थ्य से जुड़ा एक रोचक संदेश दिया. उन्होंने बताया कि, ”ऐसी गर्मी में शरीर तापमान नियंत्रित रखने में प्याज उनकी सहायक होती है.” केंद्रीय मंत्री द्वारा इस पारंपरिक और आयुर्वेदिक नुस्खे का उपयोग देख उपस्थित जनमानस आश्चर्य में रह गया और यह आवश्यक संदेश देने के लिए उनकी सराहना करने लगा.

सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने बताया कि, ”वे अपनी कार में AC का उपयोग नहीं करते, बस अपनी जेब में प्याज रखते हैं. जो शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में उनकी सहायता करती है.” इतना कहकर उन्होंने जेब से प्याज निकाल कर दिखाई और कहने लगे, ”जेब में प्याज रखो 51 डिग्री की गर्मी में भी कुछ नहीं होगा.” सिंधिया का यह प्याज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, लोग उनकी सादगी की भी तारीफ कर रहे हैं.

शिवपुरी दौरे पर सिंधिया, लोगों की समस्याएं सुनी
पिछोर विधायक प्रीमत लोधी और करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के बीच हुए वार्तालाप के विवाद के बाद से सिंधिया के पिछोर दौरे पर लोगों की नजरें टिकी थी. क्योंकि केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और वह विकास कार्यों में शामिल हो रहे हैं. रविवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिशा की समीक्षा बैठक ली. इसके बाद दोपहर के समय वह भौती पहुंचे जहां जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी. उन्होंने प्रतिभाशाली दो बच्चों को सम्मानित किया तथा कक्षा 6 एवं 9वीं की छात्राओं को साइकिल वितरित की.

कार्यक्रम में लगभग 1550 से अधिक आवेदकों के आवेदन स्कैन कर जमा किए गए. 100 आवेदकों का केंद्रीय मंत्री सिधिंया ने मौके पर ही निराकरण किया. सिंधिया के साथ मंच पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, कलेक्टर अर्पित वर्मा, एसपी अमन सिंह राठौड़ मौजूद रहे. पिछोर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 7 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से एकीकृत तहसील भवन का उद्घाटन किया. वहीं हितग्राहियाें को लाभ का वितरण किया.

इस न्यायालय से लाभांवित होंगे करीब 185 गांव
साढ़े तीन हैक्टेयर भूमि पर बने तहसील भवन का उद्घाटन करते हुए सिंधिया ने कहा कि, ”इस भवन से तहसीलदार का न्यायालय चलेगा. जिससे लगभग 185 गांव या आधे विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभांवित होंगे.” उन्होंने कहा, ”एक वह समय था जब कांग्रेस के शासनकाल में जनता को सरकार के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के भारत में सरकार को जनता के चक्कर लगवा दिए.” कार्यक्रम के दौरान प्रीतम सिंह लोधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, ”ढाई साल में अरबों रुपए की सड़कें सिंधिया ने बनवा दी है. पिछोर को सिंधिया जी दिल्ली का टुकड़ा बना देंगे. पिछोर के लोगों को सिंधिया परेशान नहीं होने देंगे.”

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, ”80 करोड़ की पेयजल योजना में फीडर मेन और ओवरहेड टंकियों का कार्य पूर्ण हो चुका है. कुल 40 किमी डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन में से 8.5 किमी शेष है, जिसे मई तक पूरा करने का लक्ष्य है.” उन्होंने बताया कि, ”62 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और शेष राशि चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी.” सिंधिया ने कहा कि, ”20 एमएलडी क्षमता का एसटीपी पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है. 95 किमी सीवेज लाइन में से 83 किमी की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 12 किमी में 2614 मैनहोल्स की जांच की जा रही है.”

तेजी से चल रहा पोहली रेलवे ओवरब्रिज का काम
पोहरी रेलवे ओवरब्रिज का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे अगले वर्ष तक पूर्ण करने का लक्ष्य है. चांदपाठा बांध सुदृढ़ीकरण के लिए 80 करोड़ की डीपीआर तैयार है. मंत्री सिंधिया ने बताया कि, ”जिला अस्पताल में 537 उपकरणों में से 400 उपलब्ध कराए जा चुके हैं और शेष 137 उपकरण शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे. 400 बिस्तरों के अस्पताल के साथ 200 बिस्तरों के मातृ एवं शिशु विंग के विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया है. ऑक्सीजन पाइपलाइन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Rajsamand News: चोरों ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया निशाना, AC, पंखे और गीजर उखाड़ ले गए बदमाश; पुलिस जांच में जुटी     |     Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट्रोल-डीजल को लेकर मिली राहत     |     Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज     |     IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |     Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा     |     Smartphone Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में कहीं ब्लास्ट न हो जाए फोन की बैटरी! स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स     |     PM Modi in Kashi: सर्वार्थ सिद्धि योग में पीएम मोदी ने की बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले लिया आशीर्वाद     |     गर्मियों में अमृत है ‘सौंफ का पानी’: खाली पेट पीने से वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें