क्या अल-अक्सा मस्जिद पर हमला करने वाला है इजराइल? महायुद्ध के बीच इस दावे से मची सनसनी

ईरान के इंटेलिजेंस मंत्रालय के एक अधिकारी ने चेतावनी दी है कि इजराइल जेरुसलेम (अल-कुद्स) में अल-अक्सा मस्जिद को निशाना बनाकर हमला कर सकता है और इसका इल्जाम ईरान और रेजिस्टेंस मूवमेंट पर लगाया जाएगा. ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि इस कथित प्लान में मस्जिद कंपाउंड को निशाना बनाकर ड्रोन या मिसाइलों का इस्तेमाल करके झूठा फ्लैग ऑपरेशन शामिल हो सकता है.

अधिकारी ने दावा किया कि ऐसा हमला अल-कुद्स डे से पहले किया जा सकता है, जो हर साल रमजान के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है. ताकि अरब और मुस्लिम दुनिया को ईरान और रेजिस्टेंस एक्सिस के खिलाफ भड़काया जा सके. अल-मायदीन ने ईरानी सोर्स के हवाला से कहा कि यह ईरान के अमेरिका-इजराइली के साथ टकराव के बाद, इस्लामिक दुनिया में बढ़ते असर को कमजोर करने की कोशिश है.

अधिकारी ने यह भी बताया कि अल-अक्सा मस्जिद के आस-पास के इलाकों से धीरे-धीरे लोगों को निकाला जा रहा है, जो कथित तौर पर गुरुवार से शुरू हो रहा है और यह इशारा किया कि यह कदम ऐसे किसी प्लान की तैयारी से जुड़ा हो सकता है.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील

ईरानी अधिकारी ने मुसलमानों और इंटरनेशनल कम्यूनिटी से कहा कि वे इज़राइल और उसके पश्चिमी साथियों को पवित्र जगह को निशाना बनाकर कोई भी ऑपरेशन करने से रोकें. उन्होंने जोर देकर कहा कि अल-अक्सा मस्जिद पर हमला एक गंभीर जुर्म होगा जिसके दूरगामी नतीजे होंगे.

इस बीच अल-कुद्स गवर्नरेट ने बताया कि इजराइली पुलिस ने शुक्रवार को नमाज के लिए अल-अक्सा मस्जिद को बंद कर दिया, जिससे जुमे की नमाज नहीं हो पाई. बता दें, ईरान के खिलाफ हमले की शुरुआत से ही इजराइली सेना ने मस्जिद में जाने पर रोक लगा दी है, साथ ही रमजान के महीने में तरावीह की नमाज पढ़ने पर रोक लगी हुई है.

 

अल-अक्सा मस्जिद की अहमियत

अल-अक्सा मस्जिद सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि यह मुसलमानों की आस्था, पहचान और इतिहास का हिस्सा है. यह मस्जिद इस्लाम के तीन सबसे पवित्र स्थलों में से एक है और इसका दिल से जुड़ाव हर मुसलमान के लिए बेहद खास है. इस मस्जिद का जिक्र पवित्र किताब कुरान की सूरा अल-इसरा में मिलता है.

इसको पहला किबला भी कहा जाता है. इस्लाम के शुरुआती दौर में करीब 16-17 महीनों तक मुसलमानों के लिए यही पहली क़िबला (वह दिशा जिसकी तरफ मुंह करके नमाज पढ़ी जाती थी) थी. अब यह किबला मक्का का कांबा है.

अल कुद्स डे

अल कुद्स डे, जिसे इंटरनेशनल कुद्स डे भी कहा जाता है. हर साल रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है. यह दिन फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने और इजराइल के कब्जे का विरोध करने के लिए मनाया जाता है. ‘अल कुद्स’ अरबी भाषा में यरुशलम शहर का नाम है, इसलिए इसे यरुशलम दिवस भी कहा जाता है. इसे फिलिस्तीनियों के समर्थन में एकजुटता दिखाने के दिन के रूप में देखा जाता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD का ऑरेंज अलर्ट     |     मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस     |     Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच के आदेश     |     Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में ‘नमो यमुना’ क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, जानें कब से शुरू?     |     Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़कंप     |     Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े दिखे किंग खान     |     Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक CCTV वीडियो आया सामने     |     Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनता और कंपनियों को राहत     |     Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी सुख-समृद्धि     |     FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और एक्टिव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें