Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- ‘दुल्हन कैसे लाऊं, घर का रास्ता ही बंद है’

Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक अजीबोगरीब और भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला. कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर जब एक युवक गले में वरमाला डाले और शादी के जोड़े में पहुंचा, तो हर कोई दंग रह गया. यह कोई फिल्म की शूटिंग नहीं, बल्कि एक मजबूर दूल्हे की अपनी शादी को बचाने के लिए लगाई गई गुहार थी.

पीड़ित दूल्हे ने जिलाधिकारी (DM) के सामने पेश होकर न्याय की भीख मांगी. उसने आरोप लगाया कि गांव का एक दबंग व्यक्ति उसके परिवार को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा है. विवाद घर के सामने स्थित नाली पर रास्ता बनाने को लेकर है. दूल्हे का कहना है कि दबंग ने उसके घर के सामने का रास्ता जानबूझकर अवरुद्ध कर रखा है और नाली पर रास्ता नहीं बनने दे रहा है. इसके चलते परिवार का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है.

’25 तारीख को शादी है, मेहमान कैसे आएंगे?’

दूल्हे ने अधिकारियों को अपना आवेदन सौंपते हुए कहा कि 25 अप्रैल को उसकी शादी है. घर में मंगल गीत गाए जा रहे हैं और मेहमानों का आना शुरू होने वाला है. लेकिन घर के सामने रास्ता न होने के कारण बारात, रिश्तेदार और गाड़ियों का घर तक पहुंचना नामुमकिन है. दूल्हे ने भावुक होकर डीएम से पूछा, “साहब! जब अपने ही घर तक पहुंचने का रास्ता नहीं होगा, तो मेरी शादी की रस्में कैसे पूरी होंगी और मेहमान कहां से आएंगे. मैं दुल्हन के पास कैसे जाऊंगा. मेरे पीछे वो लोग हाथ धोकर पड़ गए हैं. मुझे धमका भी रहे हैं.”

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा

जनसुनवाई में यह मामला सामने आते ही अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया. शादी की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक अमले ने तत्काल आवेदन संबंधित विभाग को भेज दिया है और जांच के निर्देश दिए हैं. दूल्हे ने मांग की है कि पुलिस और प्रशासन जल्द से जल्द दखल देकर रास्ता खुलवाए और दबंग व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करे ताकि उसकी शादी बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.

सड़क और गड्ढों की भी गूंजी शिकायत

मंगलवार को हुई इस जनसुनवाई में केवल दूल्हा ही नहीं, बल्कि कई अन्य नागरिक भी बुनियादी समस्याओं को लेकर पहुंचे. खोडल तहसील रोड की बदहाल स्थिति और शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर बने गड्ढों की शिकायतें भी दर्ज की गईं. प्रशासन ने सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन दूल्हे की इस अनोखी फरियाद ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने घेराबंदी के लिए बनाई रणनीति     |     MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण लू का कहर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, जानें नई टाइमिंग     |     उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था     |     Gwalior News: ग्वालियर में मुश्किल में दिल के मरीज, सरकारी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में लटका ताला     |     Dewas News: देवास में कुश्ती महोत्सव बना अखाड़ा, पहलवानों के बीच चले लात-घूसे, जमकर फेंकी गईं कुर्सियां     |     Kuno National Park: कूनो से निकले चीते की गजब भूख! 600 KM के सफर में एक दर्जन से ज्यादा जानवरों का किया शिकार     |     Jyotiraditya Scindia: सिंधिया ने जेब से निकाली ‘जादुई प्याज’, 51 डिग्री की भीषण गर्मी से बचने का बताया खास फॉर्मूला     |     Sainik School Morena: फौलादी जिगर वाले जवान तैयार करेगा मुरैना का नया सैनिक स्कूल, जानें क्या होंगी खूबियां?     |     MP Assembly Special Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर संकल्प पेश करेंगे सीएम मोहन यादव     |     Raghav Chadha News: ‘मेरे सामने 3 विकल्प थे…’, बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर खोला राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें