UP में रूह कंपा देने वाली वारदात! मफलर से गला घोंटा, फिर पेट्रोल डालकर कार में जलाया; रोहित हत्याकांड का खौफनाक सच

सहारनपुर पुलिस ने गागलहेड़ी के सनसनीखेज रोहित हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि उम्रकैद की सजा से बचने के लिए अर्जुन ने अपने ही दोस्त रोहित की हत्या कर शव को कार में जला दिया और खुद को मृत दिखाने की साजिश रची. वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया और अपने भाई से थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बताया कि वह वर्ष 2024 से देहरादून में एक ब्यूटी पार्लर में चालक के रूप में काम करता था. उसी पार्लर में काम करने वाली एक युवती द्वारा उसके विरुद्ध डालनवाला थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें वह करीब 6 माह जेल में रहा और वह मामला अभी कोर्ट में है. अर्जुन के अनुसार उसके वकील द्वारा उसे आजीवन कारावास की आशंका बताई गई थी, जिससे वह डर गया और इसी कारण उसने खुद की मौत दिखाकर मुकदमे से बचने की योजना बनाई.

ब्याज पर दिए पैसे फिर हुई दुश्मनी

आरोपी ने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह पैठ क्षेत्र में लोगों को ब्याज पर रुपये देने का काम करता था. इसी दौरान उसने ग्राम मौहम्मदपुर कन्धेला, थाना फतेहपुर निवासी रोहित पुत्र पाली को पैसे उधार दिए थे, जो ब्याज सहित लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये हो गए थे. बाद में रोहित के गायब हो जाने पर वह उससे रंजिश रखने लगा.

बढ़ाई करीबी और रजी हत्या की साजिश

करीब एक माह पहले उसे पता चला कि रोहित स्मैक का आदी हो चुका है. इसके बाद उसने दोबारा रोहित से दोस्ती बढ़ाई और अपने साथियों रोबिन और सारिक के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई. सारिक से उसकी मुलाकात जेल में हुई थी. आरोपी ने बताया कि योजना के तहत उसने एक ऑल्टो कार खरीदी.

24 फरवरी को वह अपने साथी रोबिन के साथ अपनी किया सोनेट कार से निकला. रास्ते में रोबिन ने पेट्रोल पंप से दो प्लास्टिक कैनों में पेट्रोल भरवाया. इसके बाद भगवानपुर क्षेत्र में मढ़ी से पहले सारिक को भी बुला लिया गया.

कैसे हुई रोहित की हत्या?

तीनों ने मिलकर शराब पी. इसके बाद रोबिन कार से ग्राम मौहम्मदपुर कन्धेला पहुंचा और रोहित को साथ ले आया. रोहित को नशा कराया गया और फिर चारों लोग दोनों गाड़ियों से घटना स्थल की ओर रवाना हो गए. मौके पर अर्जुन और सारिक ने मफलर से रोहित का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

हत्या को दिया हादसे का रूप

हत्या के बाद शव को ऑल्टो कार की ड्राइवर सीट पर रखा गया. मफलर का एक सिरा मृतक के गले में और दूसरा कार के बोनट पर रखा गया. कार के ड्राइविंग साइड का एक बोल्ट खोल दिया गया और एक रॉड आदि कार की छत पर रख दी गई, ताकि पूरी घटना को सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके.

इसके बाद सारिक और रोबिन ने कार को धक्का दिया, जबकि अर्जुन ने स्टेयरिंग संभाला, लेकिन कार पुलिया में फंस गई. शक से बचने के लिए मृतक की चप्पलें कार से कुछ दूरी पर फेंक दी गईं. इसके बाद अर्जुन ने एक पेट्रोल कैन से कार के अंदर आग लगा दी. आग लगाते समय अर्जुन स्वयं भी झुलस गया और उसका चेहरा जल गया.

भाई से लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

घटना के बाद तीनों आरोपी किआ सोनेट कार से मौके से फरार हो गए. रोबिन ने अर्जुन और सारिक को सारिक के गांव के पास उतार दिया, जबकि वह खुद कार लेकर चला गया. इसके बाद अर्जुन और सारिक देहरादून चले गए.

अर्जुन ने पुलिस को बताया कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसने अपने बाल छोटे करवा लिए और परिचितों के नाम पर सिम कार्ड निकलवाया. साथ ही अपने भाई विजय सागर से थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा, ताकि यह प्रतीत हो सके कि उसकी भी मौत हो चुकी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें