Haryana Bus Pass News: हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी चलेंगे ‘बस पास’, परिवहन आयुक्त ने जारी किए सख्त आदेश हरियाणा By Nayan Datt On Apr 21, 2026 हरियाणा वासियों के लिए जरूरी खबर आई है। हरियाणा में निजी बस संचालकों की मनमानी और रियायती पास धारकों को बस में न चढ़ाने की शिकायतों पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। यह भी पढ़ें Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, 30… Apr 26, 2026 Khel Chintan Shivir: खेल चिंतन शिविर में गौरव गौतम ने किया… Apr 26, 2026 परिवहन आयुक्त कार्यालय ने निर्देश जारी किए हैं कि राज्य के सभी निजी स्टेज कैरिज संचालकों को हरियाणा रोडवेज की तरह ही सभी श्रेणियों के ‘फ्री’ और ‘कन्सेशनल’ पास धारकों को यात्रा करवानी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हैं, जिसके दायरे में प्रदेश में संचालित हो रही निजी बसें आएंगी। ‘स्टेज कैरिज स्कीम 2016’ की शर्तों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Share